एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा चर्चाओं में रहने वाले दंपति हैं। उनकी शादी के तीन साल बाद भी लोगों को उनकी निजी जिंदगी में काफी दिलचस्पी रहती है। उनसे हमेशा यही सवाल किया जाता है कि वह मां कब बनेंगी। इस बात पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका ने भविष्य में फैमिली प्लानिंग को लेकर खुल कर बात की और कहा कि वह मां बनना चाहती हैं।
एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा, “बच्चा उनके जीवन का बड़ा हिस्सा है, लेकिन इस बारे में फिलहाल उन्हें कोई जल्दी नहीं है। भगवान की कृपा से जब होना होगा, तब हो जाएगा।” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी मां को यह भी उम्मीद नहीं थी कि वह कभी शादी भी करेंगी। वह भारतीय महिला हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है कि उनकी बेटी का घर बस गया।
इंटरव्यू में जब प्रियंका से पूछा गया कि मां बनने के बाद उनके करियर की रफ्तार धीमी हो जाएगी। इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है। प्रियंका और उनके पति निक इस बात के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका और निक के बेबी प्लानिंग को लेकर आए दिन खबर सामने आती रहती हैं। हालांकि वह महज अफवाह ही निकलती हैं। पिछले साल भी प्रियंका के मां बनने की खबर सामने आई थी, जिसपर उनके पति निक ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वह अपनी पत्नी से ढेर सारे बच्चे चाहते हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद से ही फैंस उनकी ओर से गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने ही हमेशा कहा है कि बच्चा उनके जीवन का अहम हिस्सा है, लेकिन फिलहाल वह फैमिली प्लानिंग नहीं कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ‘द मैट्रिक्स रीसरेक्शन्स’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने सती का किरदार निभाया है। वह अब अपने अगले प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। इस अमेरिकी शो को अमेजन प्राइम वीडियो के लिए पैट्रिक मोरन और रूसो भाइयों ने बनाया है। इसमें इटरनल स्टार रिचर्ड मैडेन भी हैं।