एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेब्बल पिक्चर जोकि पहले क्षेत्रीय फिल्मों पर फोकस करता था। अब हाल ही में पीसी अपने बेनर तले एक शॉर्ट फिल्म बनाने वाली हैं। सात मिनट की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसका नाम खूबसूरत इत्तेफाक हैा इसमें आपको बालिका वधू फेम शशांक व्यास और नागिन फेम अदा खान दिखाई देंगे। वेब सीरिज के अंतर्गत ये डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाने वाली पहली फिल्म होगीा। एक सूत्र के अनुसार ये फिल्म एक लड़के और लड़की के ईर्द-गिर्द घूमती हुई कहानी है। जो एक पार्टी में मिलते हैं और उस रात उनके साथ क्या होता है और उसका क्या परिणाम निकलता है, इसी पर फिल्म की कहानी आधारित है। इसे मानव भिंडर ने डायरेक्ट किया है। मानव इससे पहले मनीष रायसिंघानी और अविका गौर के साथ अनकही बातें को डायरेक्ट कर चुके हैं।
फिलहाल प्रियंका अपनी टीवी सीरिज क्वांटिको के दूसरे सीजन में बिजी हैं। वहीं उनकी आंटी नीला अखूरी और मां मधु चोपड़ा उनके प्रोजेक्ट्स को देख रहे हैं। हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारियां देने से मना कर दिया। बता दें कि इंटरनेट पर प्रियंका के ‘क्वांटिको 2’ का एक इस वीडियो छाया हुआ है। जिसमें वह अपने को-स्टार के साथ जिस तरह से इंटिमेट सीन्स करतीं हुई शायद पहले कभी नहीं नजर आईं। इस वीडियो में अभिनेत्री बेड पर को-स्टार के साथ जमकर किसिंग करती नजर आ रही हैं।
Read Also: Quantico 2 का सुपर हॉट वीडियो हुआ लीक, को-स्टार के साथ बेहद इंटीमेट दिख रहीं प्रियंका चोपड़ा
हालांकि इससे पहले भी वे अपने को-स्टार के साथ शॉवर सीन्स के जरिए काफी पोपुलर हुई थीं। लेकिन ये वीडियो बाथरूम वाले वीडियो से बेहद सेंसुअल है। पहले सीजन में जोरदार परफॉर्म करने के बाद प्रियंका मजबूती से अपने कदम हॉलीवुड में जमा रही है। जल्द ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में दमदार किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका विलेन का रोल प्ले कर रही हैं। प्रियंका के साथ ही इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन भी नजर आएंगे। फिलहाल तो आप ‘क्वांटिको 2’ में प्रियंका का बोल्ड अंदाज देखिए।
Read Also: लीया मिशेल ने किया खुलासा प्रियंका कर रही हैं इस हॉलीवुड एक्टर को डेट