फिल्म ‘xXx : Return of the Xander Cage’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं भारतीय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का तीसरा टीजर पोस्ट किया है। उन्होंने टीजर के साथ लिखा है- #सेरेना #गर्ल्स #गन्स #ग्लोबल डॉमिनेशन #xXx : Return of the Xander Cage #जनवरी 2017 #कमिंग सून। इतने सारे हैश टैग्स के साथ दीपिका ने जो बताने की कोशिश की है, वह हम आपको बताए देते हैं। असल में दीपिका इस फिल्म में सेरेना नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में दीपिका कई सारे एक्शन सीन करती नजर आएंगी। प्रियंका के बाद विश्व स्तर पर अपनी छवि बनाने जा रही दीपिका दूसरी भारतीय एक्ट्रेस होंगी। इसे 19 जनवरी 2017 में रिलीज किया जाएगा।
https://www.instagram.com/p/BMO4QMPjL_9/?taken-by=deepikapadukone
30 वर्षीय एक्ट्रेस दीपिका की फिल्म का यह तीसरा टीजर है, फिल्म में दीपिका मशहूर हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ होंगी। टीजर पोस्टर के साथ दीपिका ने एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी अपलोड किया है। इस क्लिप में दीपिका और डीजल की साथ में भी झलक दिखाई दे रही है। इस फिल्म को निर्देशक डीजे कारूसो ने डायरेक्ट किया है। गौरतलब है कि दीपिका से पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट करके विश्व स्तर पर अपनी छवि बना चुकी हैं।
https://www.instagram.com/p/BMOXLRaj4MV/?taken-by=deepikapadukone
इतना ही नहीं इस साल की फोर्ब्स लिस्ट के अनुसार प्रियंका भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर यूं भी दीपिका पादुकोण का ही नाम था। लेकिन जल्द ही ऐसा लगता है कि विश्व स्तर पर लोकप्रिय होने के मामले में दीपिका भी रेस में आने वाली हैं।

