Quantico और Baywatch के बिजी शैड्यूल के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 27 मई को मुंबई अपने घर लौटी हैं। घर वापस आने के बाद प्रियंका ने जो पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है वह है उनके बचपन की तस्वीर। तस्वीर में वे अपने नानी के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका की नानी का शनिवार को 94वां जन्मदिन था।
Read Also: प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी मीडिया में छाईं, टॉक शो में आईं नजर, दो मैगजीन ने छापा कवर पेज पर
तस्वीर में प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा और नानी के साथ हैं, तस्वीर में तीनों ही गंभीर नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने नानी को जन्मदिन की बधाई दी है।
Read Also: प्रियंका चोपड़ा को फनी और चार्मिंग लगे बराक ओबामा, शेयर की डिनर के PHOTOS
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहनी हॉलीवुड मूवी Baywatch की शूटिंग इसी महीने पूरी की है। सेठ गॉर्डन द्वारा निर्देशित यह मूवी 19 मई 2017 को रिलीज होगी। मूवी में डी. जॉनसन और जेक इफ्रॉन सहित कई अन्य हॉलीवुड सेलेब्स हैं।