हॉलीवुड प्रोजेक्ट क्वांटिकों में मौके मिलने के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शायद तय किया है कि उनकी उड़ान अब रुकने वाली नहीं है। हॉलीवुड मूवी बेवॉच में इंपोर्टेंट रोल प्ले कर रहीं प्रियंका अब एक इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन गई हैं। प्रियंका ने फिल्म ‘जय गंगाजल’ के बाद से कोई भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट पिक नहीं किया है, और वह अब ज्यादातर हॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ ही नजर आती हैं। इसी फ्लो में उनके फैन्स को एक शॉकिंग न्यूज तब मिली जब इंग्लैंड की रॉयल फैमिली के कनेक्शन में नजर आईं।
वीडियो- बॉक्स ऑफिस पर दंगल मचाने के लिए तैयार है आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’; रिलीज़ हुआ फिल्म का ट्रेलर
जीं हां, आपने सही सुना। असल में प्रियंका के हॉलीवुड में कई सारे दोस्त हैं जिनमें उनकी को-स्टार यास्मिन अल मस्सरी, माइकल डेस्नटे और मेगन मार्कले भी शामिल हैं। यह वही मेगन हैं जिनके हाल ही में केन्सिंगटन पैलेन ने प्रिंस हैरी की गर्लफ्रेंड होने की पुष्टि की थी। मेगन अमेरिकन ड्रामा सीरीज ‘सूट्स’ में रिचेल जेन का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। मेगन प्रियंका की क्लोज फ्रेंड हैं, और हाल ही में यह दोनों पूल के किनारे साथ में वक्त बिताती नजर आईं। अब जब प्रियंका बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ लगातार कनेक्शन में हैं और भारत का नाम रौशन कर रही हैं, ऐसे मे यह कहना मुश्किल है कि वह अपने भारतीय फैन्स के लिए किसी हिंदी फिल्म में कब नजर आएंगी। हालांकि बॉलीवुड गलियारों से लगातार कयासों का दौर जारी है।

गौरतलब है कि प्रियंका को फोर्ब्स मैगजीन ने इस साल भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस के तौर पर चुना था। दूसरे नंबर पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम था जो कि इसी साल हॉलीवुड फिल्म xXx: Return of the Xander Cage में नजर आएंगी।