बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय का जादू बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड कर बिखेर चुकी हैं। प्रियंका के अमेरिकी टीवी सीरिज क्वांटिको के तीसरे सीजन का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर रिलीज होने की जानकारी प्रियंका ने अपने इंस्ट्राग्राम पर दी। उन्होंने टीजर की कुछ तस्वीरें इंस्ट्राग्राम पर शेयर की हैं। टीजर के रिलीज करने के साथ ही प्रियंका ने क्वांटिको सीजन- 3 की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। प्रियंका क्वांटिको के पिछले सीजन में भी अहम रोल निभाते नजर आईं थी। और इसी टीवी सीरीज का तीसरा सीजन भी जल्द ही शुरु होने जा रहा है। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की क्वांटिको के टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गईं हैं।

प्रियंका ने इंस्ट्राग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा कि, मैं अपने फैंस के साथ शेयर करने से रह नहीं सकी। क्वांटिको-3 द रिटर्न ऑफ एलेक्स पेरिश 26 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।” इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहती हैं। प्रियंका जल्द ही स्टार प्लस के आगामी रिएलिटी शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स पर बतौर जज आने वाली हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आईं थी और वह ‘जी सिने अवॉर्ड’ का भी हिस्सा बनीं थी। 24 दिसंबर 2017 को प्रियंका को बरेली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की भी डिग्री दी गई, लेकिन खराब मौसम के कारण वे पहुंच नहीं सकीं थी। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म Isn’t It Romantic’ और ‘A Kid Like Jake’ में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगी।