बॉलीवुड में अपनी दिलचस्प अदाओं से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी बखूबी अपना परचम लहरा रही हैं। देशी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका पहली ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में एक बेहतर मुकाम हासिल किया है। क्वांटिको शो से शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा जल्द ही आपको हॉलीवुड फिल्म वेवॉच में भी नजर नजर आएंगी। आपको बता दें कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए प्रियंका ने काफी मेहनत की है, जिसकी बदौलत आज वे देश से लेकर विदेशी फैंस के जेहन में राज कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको के दूसरे सीजन में भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। इस शो के लिए उन्हें ‘पीपल्स च्वाइस अवार्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वे अमेरिकन टीवी सीरीज प्रोजेक्ट रनवे के 15वें सीजन में भी बतौर जज की भूमिका में आएंगी, जिसे सुपर मॉडल हाइडी क्लम होस्ट कर रही हैं। यहां हम आपको प्रियंका चोपड़ा की कामयाबी के पीछे की वो वजहें बता रहे हैं, जिनके चलते वे उन्होंने इंटरनेशनल मुकाम हासिल किया है।
प्रियंका हर तरह की अदाकारी में शुमार हैं। वे रोमेंटिक फिल्म से लेकर निगेटिव किरदार में भी अपनी अदाकारी को बखूबी अंजाम देती हैं। देशी गर्ल जहां फैशन जैसी फिल्मों में सुपर मॉडल तो वहीं ऐतराज में एक विलेन बनकर अपनी दरदार एक्टिंग को अंजाम देती हैं। बात अगर एक्शन फिल्म की तो वे मैरी कॉम जैसी फिल्म में सराहनीय अभिनय करती हैं। प्रियंका एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक कमाल की सिंगर भी हैं। उनके अंदर सिंगिंग वाला हुनर गॉड गिफ्टिड है। उनका इंटरनेशनल एलबम Exotic और In My City काफी फेमस हुआ था, जिसे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी जमकर सराहना मिली।
2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को उनकी खूबसूरती की वजह से उन्हें कई फिल्मों में ऑफर मिला और उन्होंने अपनी अदाकारी से खुद को बॉलीवुड में स्थापित किया। बॉलीवुड में उनका कोई गॉड फादर नहीं है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने खुद के दम पर अपनी दम पर पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह के लिए काफी मशहूर हैं। प्रियंका ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न वो हर लुक में अट्रैक्टिव लगती हैं। लिहाजा यही वो कारण है, जिससे प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में बड़ी आसानी से खुद आसानी से अपने अभिनय को गुणवत्तापूर्ण अंजाम दे पाती हैं।