बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब नए रंग रूप में नजर आने के लिए बेताब हैं। प्रियंका ने अब अपना हुलिया बदल दिया है अपनी लंबी जुल्फों को कटा दिया है।

काले चमकदार बालों वाली 32 वर्षीय पूर्व विश्व सुंदरी ने कुछ नया करने के लिए अपने बालों को कंधे तक कटा लिया है।

32 वर्षीय प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा कि कुछ अलग करने का समय। थोड़ा रोमांच महसूस कर रही हूं। बालों को कटवा लिया है।


उन्होंने फेसबुक पर अपने नये अंदाज वाली तस्वीर भी साझा की है।

गौर हो कि प्रियंका से पहले अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अनुष्का शर्मा भी अपने बाल छोटे करा चुकी हैं।