बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने ना केवल फिल्म इंडस्ट्री में खुद को एक काबिल एक्टर के तौर पर साबित किया है बल्कि हॉलीवुड में भी एक सफल एक्ट्रेस बनी हैं। ड्वेन जॉनसन के साथ बेवॉच के जरिए हॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस की दो और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा वो अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के दो सीजन में नजर आ चुकी हैं। आज उनके एक साथी एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी सच्चाई बयां की है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल एलन पॉवेल ने प्रियंका के फोन की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें साफ दिख रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने 2,57,623 ईमेल्स नहीं पढ़े हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया है- गायज कभी भी प्रियंका चोपड़ा को मेल मत भेजिएगा। वो इन्हें कभी नहीं पढ़ती हैं। यह रिकॉर्ड है। मैं इसकी अवहेलना करना चाहता हूं। इसके जवाब में अग्निपथ स्टार ने ट्विटर पर जवाब देते हुए एक हसंने वाली इमोजी पोस्ट की है।


कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपने कुछ दोस्तों के साथ थैंकिस गिविंग डे सेलिब्रेट किया था। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इस समय अमेरिकन टीवी सीरिज क्वाटिंको के सीजन 3 की शूटिंग कर रही हैं। शो में उनके किरदार का नाम एलेक्स पैरिश है। सीजन 3 में एक्ट्रेस बोल्ड ब्यूटीफुल दिखने के साथ-साथ खतरनाक स्टंट्स करती हुईं नजर आएंगी। सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगी थीं।