अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा क्या अपने दोस्त निक जोनास के साथ शादी करेंगी? इस सवाल का जवाब अभी किसी को नहीं पता। हालांकि कुछ समय पहले प्रियंका की मां ने अपनी बेटी की शादी को लेकर कहा था कि वो किसी विदेशी से प्रियंका की शादी के बारे में सोच भी नहीं सकतीं। लेकिन लगता है शायद अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अपना इरादा बदल लिया है। एक पत्रकार ने जब उनसे निक और प्रियंका की शादी को लेकर सवाल पूछा तो मधु चोपड़ा ने चौंकाने वाला जवाब दिया है। एक रिपोर्टर ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से पूछा कि निक और प्रियंका की शादी को लेकर आप कितने सीरियस हैं?
इस सवाल के जवाब में मधु चोपड़ा ने रिपोर्टर से हंसते हुए कहा कि – आप कितने सीरियस हो? इसपर रिपोर्टर ने मधु को जवाब देते हुए कहा कि- हम तो हैं। इसके बाद मधु चोपड़ा ने कहा कि आप सीरियस हैं तो हम भी सीरियस हो जाएंगे। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने रिपोर्टर से मजाक ही मजाक में कहा कि तू ऐसे सवाल क्यों पूछता है? प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को लेकर चर्चाओं का बाजार पिछले काफी दिनों से गर्म है। निक कुछ ही दिनों पहले प्रियंका के साथ भारत आए हैं। अक्सर प्रियंका और निक एक साथ पार्टियों में नजर आ रहे हैं। जिसके बाद इन दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
कौन हैं निक जोनास? टेक्सास के डलास में 16 सितंबर 1992 को जन्में निक एक अमेरिकी गायक और अभिनेता हैं। 8-9 साल की उम्र से ही निक नाटकों में काम करने लगे थे।साल 2002 में निक ने अपने पिता के साथ मिलकर ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ (ए क्रिसमस प्रेयर) नाम का एक गाना लिखा तब वो ब्यूटी एंड द बीस्ट में प्रदर्शन कर रहे थे। इस तरह उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ गायन की दुनिया में भी कदम रख दिया। निक ने साल 2010 में यंग हॉलीवुड अवॉर्डस में यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ़ द इयर का ख़िताब जीता था। वहीं साल 2017 में रेडियो डिज्नी म्यूजिक अवॉर्डस में हीरो अवॉर्ड भी हासिल किया।