The Great Indian Kapil Show: ग्लोबन आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन के पहले एपिसोड में नजर आईं। इस दौरान प्रियंका ने अपने पति निक जोनस से जुड़ी कई सारी बातें शेयर की। शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने एक बार अपने पति निक जोनस को हाजमोला खिला दिया था, इसके बाद निक जोनस का क्या रिएक्शन था, यह भी प्रियंका ने शेयर किया।
शो के दौरान कपिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा था कि क्या निक जोनस ने कभी अचार खाया है? प्रियंका ने बताया कि हां, उन्होंने निक जोनस को अचार खिलाया है और उन्हें बहुत पसंद भी आया। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके घर में हर तरह के अचार हैं। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि सोचिए, किसी अमेरिकन को आप हाजमोला खिलाएं तो उसका क्या रिएक्शन होगा?
कपिल हंसते हुए पूछते हैं कि आपने निक जोनस को हाजमोला खिला दिया? नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं कि आगे मत बताओ, हम समझ गए। प्रियंका कहती हैं कि उनके घर में उनका एक ड्रॉअर है जिसमें वो आम पापड़, हाजमोला और चटर-पटर चीजें रखती हैं। लेकिन निक को सब जानना होता है; वह पूछते हैं, ‘इसमें क्या है?’ प्रियंका उन्हें कहती हैं कि इन सब चीजों से दूर रहो, मगर वह नहीं मानते तो प्रियंका उन्हें हाजमोला खिला देती हैं। ये सब शेयर करते हुए प्रियंका हंस-हंसकर बुरा हाल थीं और बताती हैं कि निक उनसे पूछते हैं कि ये फार्ट की तरह क्यों महक रहा है।
प्रियंका से जब कपिल ने पूछा कि वह निक जोनस को पंजाबी में क्या निकनेम देंगी, तो एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घरवालों ने कई मजेदार निक नेम रखे हैं। प्रियंका ने हंसते हुए बताया कि मेरी बुआ, चाचा सब उन्हें निकवा, निक्की और निकू बुलाते हैं। प्रियंका आगे कहती हैं उनके परिवारवालों को ड्रिंक्स कम करने की जरूरत है क्योंकि वो ड्रिंक करके बोलते हैं- निकर, कम हियर।
‘खूब कंबल कुटाई करो’, कंगना रनौत ने आदित्य धर की पीएम मोदी से की तुलना: मज़ा आ गया
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म का टाइटल और अभिनेत्री का लुक रिवील हुआ है। महेश बाबू और प्रियंका की ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी। प्रियंका ने बताया कि इस फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये है।
