बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मशहूर सिंगर एनरिक इग्लेसियस के गाने में नजर आ रही हैं। इस गाने में जेनिफर लोपेज, क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत कई मशहूर हस्तियां नजर आ रही हैं। ‘डोंट यू नीड समबडी’ नाम के इस गाने को शुरुआत में इग्लिसिस ने गाया है। बाद में आर सिटी, श्रेयाह और शैगी ने भी आवाज दी है। प्रियंका चोपड़ा भी इस सॉन्ग के कई दृश्यों में लिप सीन करती नजर आ रही हैं। उनके साथ इस गाने में एकॉन, माइला जोवोविच, रेयान सीक्रिस्ट भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका इससे पहले  ‘इन मॉय सिटी’ नाम से इंग्लिश में एक गाना भी रिलीज कर चुकी हैं। अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ के आलावा प्रियंका डेन जॉनसन के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ भी कर रही हैं।