बॉलीवुड से हॉलीवड तक का सफर तय करने वालीं ‘देसी गर्ल’ प्रियांका चोपड़ा एक बार फिर से अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वॉन्टिको’ में नजर आएंगी। इसके चलते प्रियंका ने ‘क्वॉन्टिको’ सीजन 3 के लिए शूट शुरू कर दिया है। प्रियंका ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। वहीं उन्होंने इस जानकारी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। प्रियंका ने इस तस्वीर में ‘क्वॉन्टिको’ सीजन 3 का अपना नया लुक जारी किया है।

इस बार प्रियंका इस अमेरिकन टीवी सीरीज में और भी बेहतरीन और बेबाक अंदाज में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर शेयर की है, इसमें उनके बालों का हेयर स्टाइल बिलकुल डिफ्रेंट है। प्रियंका चोपड़ा ने इस सीजन में कुछ अलग दिखने के लिए अपने बाल शॉर्ट कराए हैं। वहीं प्रियंका के वेवी हेयर्स उन पर काफी सूट कर रहे हैं। इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन भी दिया है। प्रियंका लिखती हैं, ‘जब आपने एक नया हेयर कट लिया हो, और आप उन्हें बार बार छुएं कि वह परफेक्ट तो हैं। लोल’

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

As I let the sun shine down on me.. #mondayworkdays

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on