बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘रेस-3’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इन दिनों सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ लीड अभिनेत्री का नाम भी फाइनल हो गया है। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रोमांस करती हुई नजर आएंगी। इस बात का जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी है।

तरण के ट्वीट के अनुसार, ”अब यह ऑफिशियल हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘भारत’ की कास्ट को ज्वाइन करेंगी। फिल्म में सलमान खान हैं। फिल्म के निर्देशक ‘टाइगर जिंदा है’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं। फिल्म के निर्माता अतुल अग्निहोत्री हैं। फिल्म साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।” सलमान खान फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग करते हुए तरण ने फोटो को भी शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा इससे पहले सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘सलाम ए इश्क’ में सलमान खान के साथ रोमांस करती हुई नजर आ चुकी हैं। सलमान और प्रियंका की इन तीनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ‘भारत’ सलमान खान की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का बजट करीब 180 करोड़ रुपए का रखा गया है। फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ की कहानी पर आधारित है।


प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी शो ‘क्वाटिंको’ की शूटिंग में बिजी हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग करने के लिए भारत आ जाएंगी। प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार प्रकाश झा की बॉलीवुड फिल्म ‘जय गंगाजल’ में देखा गया था। प्रियंका चोपड़ा ‘बरसात’, ‘मैरी कॉम’, ‘अंदाज’, ‘एतराज’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘बॉय वॉच’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।