हाल ही में सोनम कपूर ने शादी की है और नवंबर में दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की भी खबरें आ रही हैं। अब इस कड़ी में एक और बॉलीवुड सुपरस्टार का नाम जुड़ गया है।
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही निक जोनास के साथ सगाई करने वाली हैं। निक और प्रियंका इस साल जुलाई के अंत में या अगस्त की शुरूआत में सगाई कर सकते हैं। ये भी कहा जा रहा है कि निक को भारत लाने का आईडिया प्रियंका चोपड़ा का था और वो चाहती थीं कि निक और मधु चोपड़ा साथ मिलकर सगाई के सिलसिले में बात कर सकें।
वहीं कई डिनर डेट्स के बाद निक जोनास, प्रियंका के साथ भारत आए थे। निक ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से भी मुलाकात की थी। मधु ने इस मुलाकात के बारे में कहा था कि उन्हें निक के साथ ज़्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला। पिछले साल मेट गाला के अवसर पर प्रियंका और निक एक साथ पहुंचे थे। प्रियंका और निक. दोनों ने ही उस दिन राल्फ लॉरेन के डिज़ाइनर कपड़े पहने थे, यही कारण था कि दोनों ने साथ में मेट गाला 2017 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद ही प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक. निक प्रियंका को लेकर गंभीर हैं। वे अपने करियर में अच्छा कर रहे हैं और जल्दी ही शादी भी कर सकते हैं। वो सीरियल डेटर नहीं बनना चाहते हैं और वो उम्मीद कर रहे हैं कि प्रियंका के साथ अपने रिलेशनशिप को पूरा टाइम दे रहे हैं। प्रियंका और निक ने तब सुर्खियां बटोरनी शुरू की थी जब ये कपल मेट गाला 2017 में साथ पहुंचा था। इस घटना के बाद से ही निक और प्रियंका के अफेयर की चर्चा मीडिया में होने लगी थी। हालांकि प्रियंका ने इसे काफी साधारण घटना कहा था और उन्होंने बताया था कि वो निक के साथ सिर्फ इसलिए मेट गाला गई थी क्योंकि दोनों ने सेम डिज़ाइनर के कपड़े पहने थे। लेकिन इसके बाद प्रियंका और निक की मुलाकातों का सिलसिला चल निकला और आज ये कपल अपने रिश्ते को लेकर गंभीर दिखाई देता है।