बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म Isn’t It Romantic की शूटिंग खत्म करके देश वापस आ रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ दूसरे एक्टर्स सहित लायम हेम्सवोर्थ और रीबेल विल्सन नजर आएंगे। एक्ट्रेस ने अपने देश वापस आने की खबर को ट्विटर पर शेयर किया। अपने पालतू कुत्ते के साथ एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया- विदाई के समय डायना को ढेर सारी हग। मैं तुम्हें मिस करुंगी छोटू। मुंबई जा रही हूं मेरा प्यारा घर। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका दो हफ्तों तक मुंबई में रहेंगी और इस बार अपना अगला बॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन करेंगी।

अभी तक प्रियंका के किसी भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में कोई खबर नहीं मिली है। लेकिन फिलहाल कहा जा रहा है कि पीसी अपनी अगली फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली से मिलेंगी। माना जा रहा है कि पीसी की उनकी अगली फिल्म गु्स्ताखियां है। जोकि शायर साहिर लुधियानवी और लेखिका अमृता प्रीतम की जिंदगी पर आधारित है। पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि हिंदी मीडियम स्टार इरफान खान साहिर के किरदार में जबकि चोपड़ा खुद अमृता का किरदार निभाएंगी। लेकिन अभी तक एक्टर या डायरेक्टर की तरफ से कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। वहीं प्रियंका काफी अच्छे से अपने प्रोजेक्ट्स को मैनेज करती हैं।

जल्द प्रियंका क्वाटिंको के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करेंगी। उनकी मां मधु चोपड़ा का कहना है कि पीसी को पता है वो क्या कर रही हैं और उन्हें अगला कदम क्या लेना है। एक्ट्रेस एक बार फिर भारत लौट आई हैं तो उम्मीद है कि इस बार बिना आधिकारिक घोषणा किए वापस नहीं जाएंगी। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शेयर की गई तस्वीर की वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। इस फोटो में प्रियंका व्हाइट स्पैगिटी और जींस पहने नजर आ रही थीं। उन्होंने गले में तिरंगा स्कार्फ डाला हुआ था और वह उसे लहरा रही थीं।

प्रियंका ने इस फोटो के साथ लिखा था मेरा दिल हिंदुस्तानी है..जय हिंद। यह तस्वीर शेयर करते हुए शायद प्रियंका चोपड़ा ने नहीं सोचा कि उनके इस नॉर्मल पोस्ट पर लोग इस तरह के कमेंट कर सकते हैं। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि, कृपया आप भारत में फिर से ना लौटें।