फोर्ब्स मैग्जीन की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली टीवी एक्ट्रेस की लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में कोलंबियन अमेरिकन एक्ट्रेस सोफिया वेरगारा टॉप पर हैं। वो लगातार पांच सालों से इस लिस्ट में टॉप पर हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल आठवें नंबर पर हैं। प्रिंयका ने एक्शन थ्रिलर सीरीज के लिए 11 मिलियन डॉलर रुपए लिए थे। इस लिस्ट में एक और नाम भारतीय मूल की लड़की है। वो नाम है मिंडी कालिंग। मिंडी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

पांच साल से इस लिस्ट में टॉप पर बनीं वेरागारा के बाद केली कुकू का नंबर आता है। केली ‘द बिग बैंग थ्योरी’ सीरियल में पेनी का किरदार निभाती हैं। फोर्ब्स ने बताया कि एक तरफ जहां वेरगारा के टीवी शो ने उन्हें कमाई के क्षेत्र में चॉप पर पहुंचाया। वहीं उनके एंडोर्समेंट डील्स और लाइसेंसिंग डील उन्हें इस पोजीशन पर बनाए रखने में मदद करते हैं। मिंडी जो इस बार तीसरे नंबर पर हैं उन्होंने आठवें नंबर से तीसरे पर छलांग लगाई है। मिंडी की जगह पर प्रियंका चोपड़ा आ गई हैं।

हाल ही प्रियंका चोपड़ा के बारेे में एक और खबर आई है कि वे अब न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो रही हैं। हालांकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस बात से इंकार किया था। अपने आने वाले कुछ प्रोजेक्ट्स के चलते प्रियंका इतनी बिजी हैं कि फिलहाल भारत आने का तो उनका कोई प्लान नहीं है। इन दिनों वह अपने शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने बिजी शेड्यूल को देखते हुए प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट लिया है।

[jwplayer QL9kXAjs]

1. Sofia Vergara – $43 million

 

Kaley Cuoco – $24.5 million

 

3. Mindy Kaling – $15 million

 

4. Ellen Pompeo and Mariska Hargitay – $14.5 million

 

6. Kerry Washington – $13.5 million

 

7. Stana Katic – $12 million

 

8. Priyanka Chopra – $11 million

 

9. Julianna Margulies -$10.5 million

 

10. Julie Bowen – $10 million

[jwplayer QL9kXAjs]