बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर मेघन ट्रेनॉर को अपना ‘वुमेन क्रश’ बताया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लॉस वेगास में 22 मई को हुए Billboard Music Awards की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में प्रियंका सिंगर ट्रेनॉर के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका ने नीले कलर की ड्रेस पहने हुए है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘यह लड़की मेरा वुमेन क्रश है। मेघन आज रात Billboard Music Awards में तो आपने मार ही डाला।’

Read Also: 3 करोड़ में बिका माधुरी का लहंगा, 2.5 लाख में प्रियंका की हील और 1.42 लाख में नीलाम हुआ सलमान का टॉवेल?

अवार्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा के अलावा रिहाना, केशा, ब्रिटनी स्पीयर्स, एरियाना ग्रांडे और जेसिका अल्बा और कई अन्य सेलेब्स ने शिरकत की। गौरतलब है कि प्रियंका अभी अमेरिकन टीवी शो ‘Quantico’ में नजर आई थीं। इसके साथ ही वे अपने हॉलीवुड डेब्यू ‘Baywatch’ मूवी में हॉलीवुड एक्टर डी जॉनसन के साथ कर रही हैं।

Read Also: प्रियंका चोपड़ा को फनी और चार्मिंग लगे बराक ओबामा, शेयर की डिनर के PHOTOS

प्रियंका ने अवार्ड में शामिल होने के लिए जाते वक्त की फ्लाइट की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Read Also: Baywatch की शूटिंग पूरी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो, लिखा शुक्रिया