प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ (The Bluff) से अपने दमदार और खतरनाक अवतार की झलक सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एर्सेल बॉडन नाम की एक बेखौफ समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं, जिसे कभी “ब्लडी मैरी” के नाम से जाना जाता था। फिल्म 25 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।
प्रियंका चोपड़ा का पाइरेट अवतार
रिलीज से पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ इंटेंस स्टिल्स शेयर किए हैं। तस्वीरों में वह खून से सनी, जंग के लिए तैयार एक समुद्री लुटेरे के रूप में नजर आ रही हैं। आगे समझ में आता है कि उनका किरदार अब उसे छोड़कर एक मां के रूप में शांत जिंदगी जी रहा है, लेकिन उसका अतीत उसे चैन से रहने नहीं देता।
प्रियंका का ये किरदार शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी काफी गहराई लिए हुए है।
प्रियंका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”मां, प्रोटेक्टर और पाइरेट। मिलिए ब्लडी मैरी से, द ब्लफ। 25 फरवरी 2025 को प्राइम वीडियो पर।”
निक जोनस ने की तारीफ
प्रियंका के इस पोस्ट पर पति निक जोनस ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, “दुनिया को यह देखने का इंतजार नहीं कर सकती कि इस फिल्म में प्रियंका कितनी जबरदस्त और शानदार हैं।”
कटरीना कैफ-विक्की कौशल के बेटे के नाम विहान का ‘उरी’ फिल्म से है गहरा नाता, जानें
‘द ब्लफ’ की कहानी
फिल्म की कहानी 1800 के दशक के आखिर की है। ‘द ब्लफ’ में दिखाया गया है कि कैसे एर्सेल बॉडन उर्फ ब्लडी मैरी अपनी क्रूर पाइरेट क्रू से भागकर केमैन आइलैंड्स में नई जिंदगी शुरू करती है। लेकिन उसका अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता। जब उसका पुराना क्रू उसे ढूंढ निकालता है, तो उसे फिर से उसी हिंसक दुनिया का सामना करना पड़ता है, जिसे वह पीछे छोड़ चुकी थी।
‘द ब्लफ’ की स्टारकास्ट
इस फिल्म को रूसो ब्रदर्स की AGBO स्टूडियोज़ ने Amazon MGM Studios के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रियंका के अलावा कार्ल अर्बन, टेमुएरा मॉरिसन, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, साफिया ओकले-ग्रीन, जैक मॉरिस, डेविड फील्ड और वेदांतन नायडू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
