प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्टस और रिलेशनशिप के चलते पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुईं हैं। वे सलमान खान की फिल्म को ऐन वक्त पर छोड़ने के चलते भी चर्चा में थीं। माना जा रहा था कि इस मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट से हटने के चलते सलमान  प्रियंका से काफी नाराज़ हुए थे। खबरें ये भी थी कि प्रियंका ने निक जोनास के साथ सगाई के चलते इस फिल्म को छोड़ा है लेकिन कुछ दिनों में ये साफ हो गया था कि प्रियंका ने एक हॉलीवुड फिल्म के लिए सलमान की फिल्म छोड़ी थी।

सलमान के बाद प्रियंका ने मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को भी झटका दिया था। फिल्म ‘भारत’ की तरह ही प्रियंका ने इस प्रोजेक्ट से भी किनारा कर लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, भंसाली इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित थे और वे ये फिल्म प्रियंका के साथ ही बनाना चाहते थे। यही कारण है कि प्रियंका के इस फिल्म से अलग हो जाने के बाद संजय ने भी इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। हाल ही में प्रियंका का एक वी़डियो भी वायरल हो रहा है। प्रियंका इस वीडियो में व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लैक फ्लेयर पैंट पहने हुए और डांस करते हुए नज़र आईं।  उन्होंने अपने लुक को स्टायलिश बनाते हुए पैंट के पीछे एक ट्रेल को भी कैरी किया हुआ था। इस ट्रेल ने कहीं न कहीं मेट गाला 2017 की याद दिला दी। मेट गाला 2017 वहीं इवेंट था जहां प्रियंका और निक जोनास एक दूसरे के करीब आए थे।

बॉलीवुड के दो प्रभावशाली सितारों की फिल्मों को छोड़ने के बाद भी प्रियंका का जलवा बरकरार है। वे फिलहाल बॉलीवुड की केवल एक फिल्म कर रही हैं। इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा शेख उनके को-स्टार होंगे। इस फिल्म का नाम स्काई इज़ पिंक हैं और इस फिल्म को नेशनल अवार्ड विनर डायरेक्टर शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं।

https://www.jansatta.com/entertainment/