बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने देश दुनिया में बहुत नाम कमाया है। एक्ट्रेस प्रियंका बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी तेजी से अपना पैर जमा रही हैं। आज-कल प्रियंका अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा और विदेशी सिंगर निक जोनस को लेकर खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आज प्रियंका का 36वां जन्मदिन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निक ने प्रियंका के लिए उनके जन्मदिन पर खास प्लानिंग की है।

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक माने जाने वाली प्रियंका कहती हैं कि वह पहले एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वह 17 साल की एज में मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसके ठीक दो साल बाद उन्हें लगा कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। तब जाकर उन्होंने अपने करियर को सीरियसली लेना शुरू किया। प्रियंका कहती हैं- इससे पहले मैं इंजीनियर बनना चाहती थी। मैं साइंस की स्टूडेंट थी। पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। एक इंटरव्यू में प्रियंका के माता-पिता ने बताया था कि वह झाड़ू-पोछा करने वाली बाई बनना चाहती थीं।

प्रियंका कहती हैं कि जब वह 3 साल की थीं तो उन्हें झाड़ू पोछा करना बहुत पसंद था। प्रियंका कहती हैं कि वह झाडू उठा कर घर साफ करना शुरू कर देती थीं। प्रियंका आगे कहती हैं- ‘जब मैं झाड़ू उठा कर सफाई करने लगती थी, तो मेरे नाना मेरे पीछे डंडा लेकर आ जाते थे और कहते थे ये डंडाराम है ऐसा पड़ेगा ना। तुम पढ़ोगी औऱ डाक्टर बनोगी।’