बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस संग जोधपुर में धूमधाम से शादी रचाई थी। प्रियंका और निक इन दिनों अपने काम के साथ-साथ अपना हनीमून पीरियड भी एंजॉय कर रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘इज इन्ट रोमांटिक’ के प्रमोशन में भी काफी व्यस्त हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने जिम्मी फेलॉन के शो में अपीयरेंस दी। इस शो में प्रियंका ने अपनी रियल लाइफ के बारे में भी काफी बातचीत की। वहीं प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी और पति निक जोनस को लेकर भी काफी कुछ कहा।
एबीसी न्यूज के मुताबिक, प्रियंका ने अपनी लाइफ के उस मोमेंट की भी बात की जब वह निक से शादी करने के लिए जा रही थीं। प्रियंका ने इस दौरान बताया कि निक से शादी करते वक्त उन्हें पैनिक अटैक आ गया था। यह सब उनके साथ तब हुआ जब प्रियंका निक से क्रिश्चिन रीति-रिवाज से शादी करने जा रही थीं। प्रियंका ने इस दौरान कहा, ‘यह तब हुआ जब मैं निक के पास जा रही थी, क्रिश्चिन शादी के वक्त। मैं पर्दे के पीछे खड़ी थी। ..और बाकी लोग मुझे कह रहे थे कि कब वहां जाना है। शादी के लिए वह थीम सॉन्ग बजनेवाला था। ऐसे में मुझे पैनिक अटैक शुरू हो गया। इसके बाद वह बड़ा सा दरवाजा खुला और वह सामने खड़ा था। उस लम्हे को मैं भूल नहीं सकती।’
oh woooooow…a….. CROCKPOT! YAYYYY! Congrats again to you both @priyankachopra & @nickjonas! pic.twitter.com/egfTdND445
— Good Morning America (@GMA) February 6, 2019
इस दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्होंने इतनी तरह की शादियां क्यों कीं? ऐसे में प्रियंका ने कहा, ‘मैं अपनी शादी को ऐसा बनाना चाहती थी। हमारी शादी में 200 लोग थे। जो कि इंडियन शादी के मुताबित बहुत कम होते हैं। हमारे यहां 1000 लोग तो होते ही हैं शादी में। मेरी मॉम छोटी शादी के लिए मना कर रही थीं। वह चाहती थीं कि शादी में हमारे ज्वैलर तक आए। ‘