प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब पति-पत्नी बन गए हैं। एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई। प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई। क्रिश्चियन वेडिंग के बाद दोनों ने एक-दूसरे को किस किया। देसीगर्ल और सिंगर की वेडिंग किस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं एक वीडियो में निक और प्रियंका डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने अपने प्यार का इजहार करते हुए किस किया।
व्हाइट कलर के गाउन में प्रियंका क्रिश्चियन वेडिंग में एकदम अलग लुक में नजर आ रही थीं तो वहीं ब्लैक कलर के सूट में निक भी हैंडसम दिख रहे थे। तस्वीर में देख सकते हैं कि प्रियंका और निक क्रिश्चियन वेडिंग के बाद किस करने की रस्म अदा कर रहे हैं।

मां मधू चोपड़ा का हाथ थामे प्रियंका क्रिश्चियन वेडिंग के लिए सजी-धजी स्टेज की ओर आ रही थीं, उस वक्त निक जोनस इमोशनल नजर आए। प्रियंका को दुल्हन के अवतार में देखकर निक की आंखों में आंसू आ गए थे। निक का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वहीं इस तस्वीर में निक और प्रियंका एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं।

हाल ही में एक मैगजीन से बातचीत में निक जोनस ने कहा, ”शादी की रस्मों के दौरान इमोशन्स काफी हावी थे। खासतौर पर मुझे लगता है कि वेस्टर्न सेरेमनी के दौरान। आप जानते है और सोचते हैं कि आपकी पूरी जिंदगी इस खास मौके का इंतजार करती है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि यह इतनी परफेक्ट तरीके से होगी। यही कारण है कि मैं भावनाओं को रोक नहीं पा रहा था।”



