प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब पति-पत्नी बन चुके हैं। एक साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शाही अंदाज में जोधपुर के उम्मेद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई। कपल ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन वेडिंग और 2 दिसंबर को हिंदू रिवाजों से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी के वीडियोज को हेल्लो मैगजीन ने जारी किया है। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की सगाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
व्हाइट कलर के गाउन में प्रियंका बहुत खूबसूरत दुल्हन लग रही हैं तो वहीं ब्लैक कलर के सूट में निक भी कम हैंडसम नहीं लग रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान प्रियंका पहले निक को अंगूठी पहनाती हैं। उसके बाद निक देसीगर्ल का हाथ थाम कर अंगूठी पहनाते हैं। रिंग पहनते वक्त प्रियंका के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। अगूंठी बदलने के बाद दोनों स्टार्स मेहमानों का स्वागत खास अंदाज में करते हैं।
https://www.instagram.com/p/BrCAFChDo_W/?utm_source=ig_embed
प्रियंका चोपड़ा ने क्रिश्चियन वेडिंग में डिजाइनर राल्फ लॉरेन का 75 फीट लंबा गाउन पहना था। प्रियंका के इस गाउन की लोगों के बीच खासा चर्चा हो रही है। दरअसल इस गाउन में डिजाइनर ने किनारों में कई सीक्रेट शब्दों को गढ़ा है। इन सीक्रेट शब्दों में कहावतें, दया, भाव, प्यार जैसे कई शब्द शामिल हैं। इसके अलावा निक जोनस ने गाउन में एक उर्दू शब्द ‘माई जान’ भी लिखवाया था। प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग केक की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दरअसल प्रियंका और निक के वेडिंग केक की ऊंचाई 18 फीट बताई जा रही है। निक और प्रियंका के वेडिंग केक को कई देशों (दुबई को मिलाकर) के शेफ ने मिलकर बनाया था।



