टीवी की फेवरेट जोड़ी में से एक प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। उन्होंने एक-दूसरे से रिश्ता खत्म कर लिया है। इसके पहले अक्सर मीडिया में खबरें उनकी डेटिंग की रहती थी। हालांकि, इस बीच दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। लेकिन, अक्सर उन्हें साथ में देखा जाता रहा है। पार्टी, इवेंट और ओकेशन सेलिब्रेशन में वो साथ नजर आते थे। यहां तक कि वेकेशन पर भी उन्हें स्पॉट किया गया है, जिसकी वजह से डेटिंग की खबरें मीडिया में खूब रही हैं। इस जोड़ी को लोग पसंद करते थे। ऐसे में अब इनके ब्रेकअप की चर्चा ने फैंस का दिल ही तोड़ दिया है।
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में तब चर्चा में आईं जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद दोनों के अलग होने की खबरों ने तूल पकड़ लिया। इतना ही नहीं, खबरों में कहा जा रहा है कि प्रियंका ने वो घर भी छोड़ दिया है जहां पर वो अंकित गुप्ता के साथ रहती थीं। अब फैंस इस खबर के बाद शॉक्ड हैं। जहां वो इस जोड़ी की शादी का इंतजार कर रहे थे वहीं, ब्रेकअप की चर्चा ने उनका दिल तोड़ दिया है। दोनों को साथ में हर कोई पसंद करता था। हालांकि, ना तो प्रियंका और ना ही अंकित की ओर से रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर ऑफिशियल मुहर लगाई है।
प्रियंका और अंकित ने भले ही अपने रिश्ते को प्यार का नाम नहीं दिया था या यूं कहें कि रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। लेकिन, उन्होंने हमेशा से ही एक-दूसरे को ‘सबसे अच्छा दोस्त’ बताया था।
‘बिग बॉस 16’ में नजर आए थे प्रियंका और अंकित
आपको बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के डेटिंग की खबरें मीडिया में पहली बार तब आईं जब दोनों को साथ में सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ में देखा गया था। इस शो में दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखने के लिए मिली थी, जिसके बाद से माना जाने लगा था कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। हालांकि, शो के दौरान दोनों ने डेटिंग से इनकार किया था। प्रियंका और अंकित की पहली मुलाकात की बात की जाए तो वो ‘उडारिया’ के सेट पर मिले थे।
कौन कहता है मां बनने के बाद हो जाता है करियर फ्लॉप, एक बार आलिया भट्ट जैसी मेहनत करके तो देखो