भारत में #MeToo कैंपेन की खूब चर्चा हो रही है। इस कैंपेन के जरिए महिलाएं अपने साथ हुए यौन दुर्व्यवहार की आपबीती साझा कर रही हैं। विकास बहल, साजिद खान, आलोक नाथ, रजत कपूर, सुभाष घई. चेतन भगत. अजीत ठाकुर समेत कई बॉलीवुड हस्तियों पर यौन शोषण का आरोप लगा है। सलोनी, सिमरन सूरी, रिचेल व्हाइट और करिश्मा उपाध्याय के बाद अब अन्य एक्ट्रेस ने भी साजिद खान पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। ‘जॉनी गद्दार’ एक्ट्रेस प्रियंका बोस ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की कहानी साझा करते हुए कहा है कि साजिद खान उनके सामने गंदी हरकत करने थे। जिसके बाद वह रोते हुए घर गई थीं।

प्रियंका बोस ने साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कहा, ”साजिद खान ने उन्हें एक ऑडिशन के लिए बुलाया था। साजिद के असिस्टेंट ने मैसेज में लिखा था कि बिकनी में सहज महसूस करना। ऑडिशन में मांग के अनुरुप वह कपड़े पहन कर गई थीं।” एक्ट्रेस ने बताया, ”साजिद खान वहां कमरे में आए और सोफे पर बैठ गए। बैठते ही उन्होंने अपनी पैंट उतारी और गंदी हरकत करने लगे। गंदी हरकत करते हुए उन्होंने जो बात कही वो बेहद शर्मनाक थी। उन्होंने कहा कि तुम्हें देखकर अगर मुझे मजा नहीं आएगा तो दर्शकों को कैसे आएगा। उनकी इस हरकत से मैं हैरान रह गई और घबराहट में मेरे आंसू निकल गए। मैं वहां से रोते हुए अपने घर वापस लौटी।”

इसके अलावा एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप और सौमिक सेन के साथ भी बातचीत के अनुभव को साझा किया। प्रियंका ने बताया कि सौमिक सेन शूटिंग के दौरान कुछ ज्यादा ही फ्रेंडली हो रहे थे। प्रियंका के मुताबिक सौमिक ने उनके साथ एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर की भी बात कही थी। इसके अलावा प्रियंका ने खुलासा किया कि नशे में अनुराग कश्यप ने उनके लिए भद्दा कमेंट्स किया था। बता दें कि प्रियंका बोस ‘जॉनी गद्दार’, ‘गुजारिश’, ‘लव, सेक्स और धोखा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।

अक्षय कुमार संग ‘बिजली’ बन जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस अब ‘Baby Come Naa’ में लगा रहीं कॉमेडी का तड़का

https://www.jansatta.com/entertainment/