ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की ब्यूटी और लुक्स के बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है। लोगों में उनके लिए प्यार आज भी बरकरार है। हर गुजरते दिन के साथ ये बॉलीवुड दीवा काफी खूबसूरत होती जा रही हैं। इन तीनों के लीडिंग मैग्जीन के लिए हाल में करवाए फोटोशूट इतने गॉर्जियस हैं कि कोई भी अपनी आंखों को इनसे हटा नहीं पाएगा। ऐश्वर्या राय बच्चन ने हार्पर बाजार मैग्जीन के नवंबर एडिशन के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसमें उन्होंने मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहना है। इस ऑफ शोल्डर शीर गाउन ने उनकी खूबसूरती को और निखार दिया है। बॉलीवुड के फेवरेट डिजायनर मनीष को इस गाउन के लिए सराहना मिलनी चाहिए। उनके आउटफिट के साथ ही उनका मेकअप भी एकदम परफेक्ट था। इसी वजह से उनके चेहरे से नजरें हटा पाना मुश्किल हो रहा था। बीच की मांग और लाइट मेकअप की वजह से ऐश्वर्या बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Ventilature Review
वॉग के नवंबर एडिशन के लिए ही दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची की ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर गर्मी बढ़ा दी है। इस साड़ी में ओल्ड-स्कूल चर्म और मॉडर्निटी की झलक साफ दिखती है। वहीं अनीता श्रॉफ अदजानिया ने बहुत शानदार स्टाइलिंग की है। चूड़ियां और कमरबंद का परफेक्ट इस्तेमाल हुआ है। वहीं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट डेनियल बॉयर ने भी अच्छा काम किया है। प्रिंयका का हैलो मैग्जीन के लिए करवाया गया फोटोशूट सबसे ज्यादा सुंदर है। उनकी स्टाइलिंग बिल्कुल उनकी इमेज की तरह से की गई है। उनके पास परफेक्ट ड्रेसिंग का सेंस हैं। इसी वजह से उन्हें देसी रॉकस्टार कहा जाता है। रेड ड्रेस और ब्लैक स्टॉकिंग पहने चोपड़ा काफी सेक्सी लग रही हैं।
https://twitter.com/BazaarIndia/status/793789942786732032
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के हाथ में बना टैटू इस बात का सबूत है कि उनका अपने पिता के साथ कितना मजबूत रिश्ता है। उसी रिश्ते को एक आकार देने की कोशिश करते हुए प्रियंका ने अपने प्रोडक्शन की फिल्म वेटिलेटर के लिए पहला मराठी गाना गाया है। इस गाने को उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा को समर्पित किया है। मल्टी टैलेंटिड देसी गर्ल ने ट्विटर पर अपने इस गाने को शेयर किया है। उन्होंने लिखा #बाबा मेरा पहला मराठी गाना… अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो कृपया माफ कर दीजिएगा।.. यह गाना दिल से है।
