बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने अमेरिका में गुपचुप प्रेमी जीन गुडइनफ से शादी कर ली। फिल्मफेयर वेबसाइट के अनुसार प्रिटी ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में सोमवार रात( भारत में मंगलवार सुबह) को शादी की। इस शादी को काफी गोपनीय रखा गया और गिने चुने करीबी दोस्त ही इसमें शामिल हुए। पिछले दिनों खबरें आई थी कि प्रिटी अपने अमेरिकन बॉयफ्रैंड से जल्द ही शादी करने वाली है। हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रिटी ने इससे इनकार किया था।
बताया जा रहा है कि प्रिटी जिंटा की दोस्त सुजैन खान और सुरीली गोयल भी शादी के दौरान मौजूद थी। सुजैन और सुरीली ने लॉस एंजिल्स में पार्टी करने की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। शादी भारतीय परंपरा के अनुसार हुई। खबरों के अनुसार प्रिटी जिंटा का भारत में दोबारा से शादी समारोह होगा। यह विवाह राजपूत रीति रिवाजों से होगा। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बुलाया जाएगा। यह समारोह अप्रैल में आईपीएल के दौरान आयोजित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि शादी की तस्वीरों को प्रिटी जिंटा फाउंडेशन के दान के लिए नीलाम किया जा सकता है।
प्रिटी जिंटा के पति जीन गुडइनफ मार्शल बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट ग्रेजुएट हैं। वे लॉस एंजिल्स के जाने माने फाइनेंशियल कंसलटेंट हैं। साथ ही एनलाइन हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट भी हैं। प्रिटी जिंटा और जीन की मुलाकात कुछ साल पहले अमेरिका में हुई थी। प्रिटी जिंटा का भतीजा और भतीजी अमेरिेका में रहते हैं। इसी के चलते वह अमेरिका जाती रहती हैं। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई। बताया जाता है कि जीन ने ही प्रिटी को नेस वाडिया से ब्रेकअप से उभरने में मदद की। खबरों के अनुसार प्रिटी जिंटा ने जब नेस वाडिया पर वानखेड़े स्टेडियम में मोलेस्टेशन करने का आरोप लगाया था उस मामले में जीन चश्मदीदों में से एक थे। जीन पुलिस मामले में नहीं पड़ना चाहते थे और इसके चलते प्रिटी को उन्हें मनाना पड़ा था।
See Pics: प्रिटी जिंटा और उनके बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ ने तस्वीरें
