Rahul Raj Singh On Pratyusha Banerjee Death: ‘पावर कपल’ और ‘गणेश लीला’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुके राहुल राज सिंह ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को लेकर बात की। उन्होंने जनसत्ता.कॉम से अपने रिश्ते को लेकर बात की और कहा कि वो बहुत ही सेंसिबल और प्यारी लड़की थीं। राहुल राज, एक्ट्रेस के सुसाइड केस में नाम आने पर काफी सुर्खियों में रहे। ऐसे में अब अपना नाम फंसने और प्रत्युषा के निधन पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वो उनके पिता को इसका जिम्मेदार मानते हैं। राहुल ने दावा किया कि उनके पिता उनको दारू पिलाया करते थे। चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा।

प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह ने जनसत्ता से बात करते हुए अपने रिश्ते पर कहा कि वो और दिवंगत एक्ट्रेस पहली बार सारा खान की बर्थडे पार्टी में मिले थे। वो साल 2014 था। वो रिलेशनशिप में सोनी टीवी के एक शो के दौरान आए थे। रिलेशनशिप में आने से पहले दोनों अच्छे दोस्त थे। राहुल ने उनकी काफी तारीफ की और कहा कि उनसे उनको कोई शिकयत नहीं है।

प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में नाम आने पर बोले राहुल राज

प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड केस में नाम आने पर राहुल राज ने कहा, ‘उसमें तो मुझे फंसाया गया था। मेरी बहुत प्यारी दोस्त ने सुसाइड किया था। उस वक्त ना तो मेरे पास कोई हिम्मत थी और ना ही कोई समझ थी कि मैं मीडिया या किसी चैनल से बात कर पाऊं। मीडिया जानना चाह रहा था कि क्या हुआ है कैसे हुआ है तो ये लोग मीडिया के सामने आ गए और इन लोगों को लगा कि हम तो छोटे मोटे एक्टर हैं। इतना सारा कैमरा मेरे पास आ रहे हैं तो अपने आपको सलमान और शाहरुख से कम नहीं समझने लगे। तो उनके मन में जो आया उन लोगों ने बयान दिया। काम्या पंजाबी के मन में जो आया वो बोल दिया। विकास के मन में जो आया वो कह दिया। जब उनसे बयान के सबूत मांगे गए तो वो लोग फिर चुप हो गए और गायब हो गए।’

काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता पर भड़के एक्टर

राहुल ने कहा, ‘बवाल मैंने किया। जब मुझे होश आया, मुझे समझ हुई तब मैं इनके पीछे पड़ा और आज तक पीछे पड़ा हूं। तब तक पीछे रहूंगा जब तक जीऊंगा तब तक पीछे पड़ा रहूंगा और जब केस से भी बरी हो जाऊंगा तब भी इनका पीछा नहीं छोड़ूंगा। गले में कांटा बन जाऊंगा उनका।’ प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस में काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता एक्टिव होने और बयान देने को राहुल ने पब्लिसिटी स्टंट बताया। उन्होंने कहा, ‘मेरे जरिए उन लोगों ने लाइमलाइट का बटोरी। ये उतने अच्छे एक्टर तो है नहीं, इन्होंने एक मौत का और मेरा जितना फायदा उठा लिया उतना जिंदगी में नहीं मिला, जिन लोगों ने उस समय मीडिया में बोला उन लोगों ने बस अपना इमेज बिल्डिंग करने के लिए बोला।’

प्रत्युषा बनर्जी की मौत के पीछे पिता को जिम्मेदार मानते हैं राहुल राज

इसके साथ ही राहुल राज ने प्रत्युषा बनर्जी के पिता को लेकर कहा, ‘वो बहुत बड़ा बेवड़ा था। वो ड्रिंक करता था तो उन्हें भी देता था पीने के लिए। रोज दारू पीने के बाद आदमी एल्कोहोलिक बन जाता है। दिमाग का सेंसर ठीक से काम नहीं करता है। बेवड़ा आदमी रोज क्या कर रहा है क्या नहीं कर रहा है उसको कुछ नहीं पता है। गाली-गलौच करना ये आम बात है।’

परिवार के स्टेटमेंट ‘केस लड़ते-लड़ते उनका सब कुछ खत्म हो गया’, पर रिएक्ट करते हुआ राहुल राज ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। इनका केस सरकारी वकील लड़ रहा है। इनका कौन सा पैसा लग रहा है। पैसा तो हमें लग रहा है। उसका तो सरकारी वकील है। केस तो महाराष्ट्र सरकार और राहुल राज सिंह के खिलाफ है। राहुल राज रख रहा है वकील, राहुल राज रख रहा है काउंसिल, राहुल राज सिंह पे कर रहा है लोगों को। एक्सपेंस हम उठा रहे हैं। उनका क्या खर्च है? वो झूठ बोलते हैं।’ राहुल राज ने माना कि प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या के जिम्मेदार उनके पिता हैं। वो कहते हैं, ‘कोई पिता अपनी बेटी संग गाली-गलौच करता है ना, वो बहुत ही दर्दनाक था। मुझे तो इसका पता बाद में चला था कि उनके पिता उनको गाली देते थे, जिसका एविडेंस मिला। बाप जब अपनी बेटी को गाली देता है ना तो बहुत बुरा लगता है। ऐसा लगता है कि मर जाएं और वही हुआ।’ ‘उसे मजे करने दो…’, हैरेसमेंट के आरोपों पर विजय सेतुपति ने दिया जवाब, कहा- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता’