Prateik Babbar: राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर की शादी टूटने की खबरें आ रही हैं। एक साल पहले प्रतीक की शादी बीएसपी नेता पवन सागर की बेटी सान्या सागर से हुई थी। 23 जनवरी 2019 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद अब कपल के बीच अनबन की खबरें आने लगी हैं। खबर है कि प्रतीक औऱ सान्या दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।
वहीं दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम अकाउंट से भी अनफॉलो कर दिया है। बताते चलें प्रतीक और सान्या 9 साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों की शादी को जनवरी में ही एक साल हुआ है। स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के मुताबिक- देश में लॉकडाउन चल रहा है।
जहां ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ अपने परिवार के साथ समय काटने के लिए बच्चों समेत ऋतिक रोशन के घर आकर रह रही हैं वहीं प्रतीक और सान्या लॉकडाउन के समय एक दूसरे से दूर रह रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे से अलग ही रह रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सान्या होली औऱ बाकी फैमिली फंक्शन में भी बब्बर परिवार के साथ नजर नहीं आईं थीं। वहीं सान्या ने अपना प्ले देखने के लिए भी प्रीतक को इंवाइट नहीं किया। सान्या विलियम शेक्सपियर के प्ले जूलियस सीजर में पोटिया का किरदार निभा रही हैं। इधर प्रतीक ने भी अपने इंस्टाग्राम से सान्या संग कई रोमांटिक फोटोज डिलीट कर डाली हैं। फिलहाल कपल के रिश्ते को लेकर कोई ऑफीशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
हाल ही में प्रतीक बब्बर की एक वेब सीरीज आई- 4 मोर शॉट्स। चार लड़कियों की इंडिपेंडेंट कहानी में प्रतीक भी फिट होते नजर आए थे। इस वेब सीरीज में प्रतीक काफी हेंडसम और बिंदास पर्सनालिटी लग रहे हैं।