शादी के सीजन में हरियाणवी गानों की लोकप्रियता सातवें आसमान पर होती है। लोग हरियाणवी गानों पर ठुमकते हुए नजर आते हैं। अब हरियाणवी गाने यूट्यूब और डीजे पर पंजाबी गानों को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान से बाहर भी हरियाणवी गानों को खूब सुना और देखा जा रहा है। डीजे पर धमाल मचाने वाले हरियाणवी गानों को अब यूट्यूब पर भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हरियाणवी स्टार प्रांजल दहिया का नया गाना ‘52 गज का दामन’ जबरदस्त वायरल हो रहा है ।
प्रांजल दहिया के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले महीने रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 52 मिलियन से ज्यादा देखा जा चुका है। इस गाने को मुकेश जाजी ने लिखा है जबकि गाया रेणुका पंवार ने है। इस गाने में प्रांजल दहिया के साथ अमन जाजी भी नजर आए हैं। यह हरियाणवी गाना ‘देसी रिकॉर्ड्स’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। 3 मिनट 11 सेकेंड का यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
इस गाने को हरियाणवी महिला पर फरमाया गया है। इस गाने के शब्द हैं,’घूंघट काणा सा काढूं ना कसर घालूंगी, 52 गज का दामन पैर मटाके चालूंगी’। यह गाना यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। प्रांजल दहिया हरियाणवी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी स्टार हैं। यूट्यूब पर गानों के अलावा वो स्टेज डांसर के रूप में भी परफॉर्म करती हैं। सपना चौधरी के अलावा प्रांजल दहिया का स्टेज डांस भी बेहद लोकप्रिय है। उनकी कई स्टेज डांस वीडियो जबरदस्त वायरल हो चुकी हैं।
‘नाचूंगी डीजे फ्लोर पर’ भी हुआ था जबरदस्त हिट : प्रांजल दहिया का इस साल की शुरुआत में आया गाना ‘नाचूंगी डीजे फ्लोर पर’ भी जबरदस्त हिट हुआ था। इस गाने को अबतक 53 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में प्रांजल दहिया दबंग अंदाज में डीजे पर नाचती हुई नजर आई थीं। यह गाना डीजे पर भी जबरदस्त हिट साबित हुआ था। ‘बॉर्डर पर देखा पटाखा पाकिस्तान का’ गाने के बाद हरियाणवी गानों में प्रांजल दहिया की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ था। इस गाने में प्रांजल दहिया की एक्टिंग को बहुत सराहा गया था। इस गाने को हरियाणा के जाने पहचाने सिंगर मुकेश फौजी ने गाया था।