साउथ से लेकर हिंदी में बतौर विलेन पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने स्क्रीन पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने एक्टिंग का हुनर दिखाकर लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। वो अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं लेकिन, एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। ऐसे में अब उन्होंने सालों के बाद अपने 5 साल के बेटे को खोने का दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वो कभी कभी असहाय महसूस करते हैं। चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा है।
दरअसल, प्रकाश राज हाल ही में एबीपी के शो ‘द सदर्न राइजिंग समिट 2024’ में पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने अपने करियर को लेकर ढेर सारी बातें शेयर की। इसी बातचीत में उन्होंने 5 साल के बेटे सिद्धार्थ को खोने का दर्द बयां किया। उनका मानना है कि दर्द एक प्राइवेट चीज है फिर चाहे उनके लिए दोस्त गौरी लंकेश को खोना हो या फिर बेटे सिद्धार्थ को। एक्टर ने कहा कि वो स्वार्थी नहीं हो सकते हैं। क्योंकि उन्हें अपनी बेटियों और परिवार के साथ पेशे का भी ख्याल रखना है। वो कहते हैं कि उनकी भी लाइफ है, जिसके लिए वो जवाबदेह हैं।
प्रकाश राज इमोशनली कहते हैं कि वो अपने दर्द से ज्यादा खुशियां बांटना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि इसमें दर्द कम होता है। इसलिए वो उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहेंगे। प्रकाश कहते हैं कि कुछ जख्म काफी गहरे होते हैं और उन्हें जीना ही पड़ता है। वो कहते हैं कि वो एक इंसान हैं तो ये दर्द काफी परेशान करता है। उन्हें काफी दुख पहुंचता है। ये उन्हें काफी असहाय महसूस कराता है। एक्टर सलाह देते हैं कि मौत को तो आखिर में आना ही है लेकिन, जीने का कारण ढूंढना चाहिए।
भयानक हादसे में बेटे को खो बैठे थे प्रकाश राज
इसके अलावा अगर प्रकाश राज के बेटे सिद्धार्थ की मौत के बारे में बात की जाए तो उन्होंने एक भयानक हादसे में बेटे को खो दिया था। हादसा कुछ ऐसा था कि एक बार सिद्धार्थ मेज पर चढ़कर पतंग उड़ा रहे थे और वो नीचे गिर गए। इसके बारे में कई बारे में एक्टर कई बार बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उनके बेटे को कई महीनों तक दौरे पड़ते रहे थे और फिर अंत में उन्होंने उसे खो दिया था। बेटे की मौत के बाद एक्टर बुरी तरह टूट गए। उस हादसे के बाद उन्होंने एक्स वाइफ ललिता कुमारी से तलाक ले लिया था।
बहरहाल, अगर प्रकाश राज के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार सैफ अली खान, जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘देवरा: भाग 1’ में नजर आए थे। फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि, अब इसके ओटीटी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
अक्टूबर का आखिरी हफ्ता लॉन्ग वीकेंड वाला है। इस वीक में दिवाली फेस्टिवल है। ऐसे में अगर लॉन्ग वीकेंड फिल्मों के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं तो ये बेहद ही शानदार होने वाला है। आप घर पर बैठे ओटीटी पर फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। यह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।