साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर प्रकाश राज बतौर विलेन काफी पॉपुलर हैं। साउथ से लेकर नॉर्थ तक उनकी अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। वो जिस भी किरदार में स्क्रीन पर आते हैं उसमें जान ही डाल देते हैं। फिर चाहे वो पिता का रोल हो या फिर कोई विलेन का। हिंदी फिल्मों में ‘सिंघम’ और ‘वांटेड’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार किरदार रहे हैं। फिल्मों के साथ ही वो अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। सामाजिक मुद्दों पर मुखर होकर अपनी राय रखते हैं। लेकिन, क्या आप अपने काम से पहचान बनाने वाले प्रकाश राज के बॉलीवुड कनेक्शन के बारे में जानते हैं? वो गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्तेदार हैं। चलिए बताते हैं कैसे।

दरअसल, प्रकाश राज अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने दो शादियां की है। किन्हीं कारणों से एक्टर की पहली शादी टूट गई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में मशहूर कोरियोग्राफर रश्मि यानी पोनी वर्मा से शादी की थी। इस रिश्ते से उनका एक बेटा भी है। अब चलिए ये भी बताते हैं कि कैसे प्रकाश राज का गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के साथ पारिवारिक रिश्ता है।

प्रकाश राज की दूसरी वाइफ पोनी वर्मा का कनेक्शन गोविंदा के परिवार से है। जब पोनी और प्रकाश राज की शादी हुई थी तो उनके वेडिंग फंक्शन में गोविंदा बेटी टीना आहूजा के साथ पहुंचे थे। वहीं, कृष्णा अभिषेक भी वाइफ कश्मीरा शाह के साथ दिखाई दिए थे। इतना ही नहीं, पोनी को कृष्णा की बहन आरती की शादी में भी देखा गया था। दोनों परिवारों का फैमिली फंक्शन में आना जाना लगा रहता है। रिश्ते की बात करें तो जो पोनी वर्मा हैं वो गोविंदा की बहन की बेटी हैं और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की मौसेरी बहन हैं। इस लिहाज से प्रकाश राज, कृष्णा के जीजा हुए। वहीं, गोविंदा साउथ एक्टर के मामा ससुर हुए। क्योंकि वो कृष्णा और पोनी, दोनों के ही मामा हैं।

कृष्णा अभिषेक ने किया था प्रकाश राज संग रिश्ते का खुलासा

आपको बता दें कि कॉमेडियन और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने प्रकाश राज के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने 6 साल पहले मीडिया से बात करते हुए बताया था कि प्रकाश राज रिश्ते में उनके जीजा लगते हैं। करीब 6 साल पहले एक्टर और कॉमेडियन काम के सिलसिले में हैदराबाद गए थे। इस दौरान वो अपनी बहन पोनी के घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। कृष्णा और प्रकाश ने साथ में फिल्म ‘एंटरटेनमेंट’ में काम भी किया था। इसके प्रमोशन के दौरान पोनी ने अपने बेटे को कहा था कि वो कृष्णा को अबू मामा कहें। हैदराबाद के न्यूज चैनल एबीएन से बात करते हुए कॉमेडियन ने बताया था कि वो उस समय प्रकाश राज के घर भी गए थे, जहां उन्होंने उन्हें बिरयानी पैक करके दी थी।

जयम रवि का वाइफ से टूटा 15 साल पुराना रिश्ता, एलिमनी में आरती रवि ने मांगी मोटी रकम, हर महीने चुकाने होंगे लाखों?