Prakash Raj : बॉलीवुड और टॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके एक्टर प्रकाश राज अब तक ढेरों फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज प्रकाश राज का जन्मदिन है इसी के साथ ही वह 55 साल के हो चुके हैं। प्रकाश राज की पर्सनल लाइफ की अगर बात करें तो उन्होंने अपने से 12 साल छोटी कोरियोग्राफ से शादी की। अपनी शादी से वह सुर्खियों में भी आए थे।
प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से शादी की। पोनी ने विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर के पॉपुलर सॉन्ग उलाला उलाला गाने में उन्हें डांस सिखाया था।पोनी से पहला उन्होंने साल 1994 में ललिता कुमारी से शादी की थी। पोनी से शादी करने के लिए प्रकाश राज ने अपनी बेटियों से इजाजत मांगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- प्रकाश राज ने बताया था- सबसे पहले प्रकाश राज ने अपनी बेटियों को पोनी के बारे में बताया था।
इतना ही नहीं पोनी ने भी प्रकाश की बेटियों के साथ थोड़ा वक्त गुजारा था। जब बेटियों ने भी दोनों की शादी के लिए रजामंदी दी तब जाकर साल 2010 में राज और पोनी ने शादी की।फिल्मी दुनिया में प्रकाश राज एक जाना माना नाम हैं। साल 1998 में फिल्म हिटलर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले प्रकाश राज ने प्लेज भी खूब किए। अब तक 2000 से ज्यादा प्ले किए हैं।
पहली फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया, इसके बाद जब प्रकाश सलमान खान की फिल्म वॉन्डेट में आए तब दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। विलेन के किरदार में दर्शकों ने प्रकाश राज को काफी पसंद किया।
प्रकाश राज जितने अच्छे एक्टर है, उससे कहीं ज्यादा वह खूबसूरत इंसान हैं। कोरोना वायरस के फैलने के बीच प्रकाश राज ने गरीबों की मदद करने की कोशिश की। प्रकाश राज ने दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक अच्छा काम किया।
दरअसल, प्रकाश राज ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर दिहाड़ी मजदूरों को अपने फार्म में रहने के लिए जगह दी। इस बारे में उन्होंने खुद सोशळ मीडिया पर बताया। इस पोस्ट में एक्टर ने कैप्शन देते हुए लिखा -‘ यह केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हमारी भी है।’