Prakash Jha Birthday: बॉलीवुड डायरेक्टर प्रकाश झा हिंदी सिनेमा में एक से एक बेहतरीन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। 27 फरवरी 1952 को बिहार के चंपारण में जन्में प्रकाश झा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सैनिक स्कूल तिलैया से पूरी की। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लेकर उन्होंने आगे की शिक्षा पाई। फिर बीएससी ऑनर्स में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की। बता दें, इमेजिनेशन से भरपूर डायरेक्टर बेहद शानदार पेंटर भी हैं। पहले प्रकाश पेंटर ही बनना चाहते थे। लेकिन एक दिन उन्हें मुंबई आने के बाद फिल्म ‘धर्म’ की शूटिंग देखने का मौका मिला। इसी के बाद से उन्हें फिल्म बनाने का चसका चढ़ गया। अब वे पेंटर नहीं फिल्ममेकर बनना चाहते थे। इसके बाद साल 1973 में उन्होंने अपना पहला कदम उठाया और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीयूट में दाखिला लिया। वहीं प्रकाश ने नेपाली एक्ट्रेस दीप्ति नवल से शादी की। दोनों ने एक बेटी गोद ली जिसका नाम उन्होंने दिशा रखा।

प्रकाश झा ने अपने करियर में एक से एक फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म से की- अंडर द ब्लू। इसके बाद उन्होंने बिहार के दंगो पर एक शॉट फिल्म का निर्माण किया। यह फिल्म रिलीज के साथ ही बैन कर दी गई। लेकिन प्रकाश झा की इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साल 1984 में डायरेक्टर ने फिल्म हिप हिप हुर्रे से डेब्यू निर्देशन किया। यह फिल्म बंधुआ मजदूरों पर आधारित थी। इस फिल्म को भी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ था। इसके बाद उन्होंने कई डॉक्यूमेंट्री बनाईं जिन्हें विशेष पुरस्कार मिले।

साल 2003 में प्रकाश झा ने फिल्म ‘गंगाजल’ बनाई। दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया। वहीं इस फिल्म से ही अजय देवगन के करियर को एक नया मोड मिला। इस फिल्म के बाद से ही अजय की इमेज में एक परिवर्तन आया और वह सख्त पुलिस वाले के किरदार में दम भरने लगे। अजय देवगन इस फिल्म से एक अवतार में नजर आए। ऐसे में प्रकाश की इस फिल्म से अजय हिट हो गए। इस फिल्म को कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद से अजय और प्रकाश की दोस्ती में और गहराव आया।

साल 2010 में डायरेक्टर ने फिल्म ‘राजनीति’ बनाई। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया और सराहा। फिल्म में अजय देवगन, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘आरक्षण’ बनाई, जिसमें अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिका में नजर आए। प्रकाश झा ने गंगाजल 2 भी बनाई। इस बार फिल्म में उन्होंने फीमेल स्टार को मेन लीड में लिया- प्रियंका चोपड़ा। हाल ही में प्रकाश की फिल्म फ्रॉड सैंया भी आई। इस फिल्म को उन्होंने प्रोड्यूस किया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करके नहीं दिखा पाई।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)