Prabhu Deva Birthday Special: कोरियोग्राफर, एक्टर और डायेरक्टर प्रभुदेवा आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत करने वाले प्रभुदेवा अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रभुदेवा की लाइफ विवादों से भरी हुई है। दरअसल शादी के बाद भी प्रभुदेवा एक मशहूर एक्ट्रेस संग लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। इतना ही नहीं प्रभुदेवा के प्यार में पागल इस एक्ट्रेस ने अपना धर्म तक बदल लिया था।

कहा जाता है कि प्रभुदेवा की शादी दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा के कारण टूट गई। रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा प्रभुदेवा को बहुत प्यार करती थीं। प्रभुदेवा के प्यार में पागल नयनतारा ने अपना ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभुदेवा और नयनतारा काफी दिनों तक लिव इन रिलेशनशिप में भी थे। प्रभुदेवा की शादी रामलता से हुई। शादी के बाद रामलता ने अपना नाम लता कर लिया था। प्रभुदेवा और नयनतारा के रिश्ते की भनक जब उनकी पत्नी लता को हुई तो वह बेहद नाराज हुईं। साल 2010 में लता ने फैमिली कोर्ट में एक याचिका भी दायर की। लता ने प्रभुदेवा पर नयनतारा से दूरी बनाने का दवाब बनाना शुरू कर दिया।

3 अप्रैल 1973 को कर्नाटक के मैसूर में जन्मे प्रभुदेवा ने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘वॉन्टेड’ से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद प्रभुदेवा ने सलमान खान के साथ फिल्म में डांस भी किया। इसके बाद प्रभुदेवा ने ‘राउडी राठौर’, ‘एक्शन जैक्सन’, ‘दबंग-3’ जैसी कई फिल्मों का भी निर्माण किया। बता दें कि प्रभुदेवा को उनके शानदार डांसिंग स्टाइल के लिए भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है। प्रभुदेवा को दो बार बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड और एक बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)