प्रभास आज यानी 23 अक्टूबर को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता उप्पलपति सूर्य नारायण राजू जानेमाने फिल्म निर्माता थे और उनकी मां का नाम शिव कुमारी है। प्रभास ने 2002 में तेलुगु फिल्म ‘ईश्वर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म उनके लिए एक अच्छी शुरुआत साबित हुई, और उन्हें इस फिल्म के लिए ‘नंदी अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर’ से नवाजा गया था। इसके बाद, उन्होंने ‘वर्षम’, ‘छत्रपति’, ‘बाहुबली’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं।

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन

ये फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर में लगभग 1788.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है और इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बाहुबली 2 ने अपने पहले दिन में दुनिया भर में 217 करोड़ रुपए कमाए थे और यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) और सोनीलिव (SonyLiv) पर देख सकते हैं।

कल्कि 2898 एडी

‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून 2024 को रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर में लगभग 1200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म में प्रभास के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी थे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है और इसका बजट 600 करोड़ रुपये था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) दोनों पर उपलब्ध है।

बाहुबली: द बिगिनिंग

‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 650 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है और इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ये फिल्म प्राइम वीडियो (Prime Video) और जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: ‘ऋषि कपूर और रणबीर कपूर बहुत लड़ते थे’, सुभाष घई का दावा, आलिया भट्ट से शादी के बाद बदले रॉकस्टार

साहो

‘साहो’ 30 अगस्त 2019 को रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर में लगभग 504.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह फिल्म प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को लेकर बनाई गई थी, जिसमें नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, मुरली शर्मा जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया था और इसका बजट लगभग 301 करोड़ रुपए था। ये फिल्म प्राइम वीडियो (Prime Video) और नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: ‘सर कहिए’, सांसद बनने के बदल गया था अमिताभ बच्चन का बर्ताव, कादर खान ने किया था खुलासा

सालार: पार्ट 1 – सीजफायर

‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर में लगभग 748 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में प्रभास के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, श्रीया रेड्डी, रामचंद्र राजू, जॉन विजय, टीनू आनंद, देवराज, ब्रह्माजी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इसका बजट लगभग 270 करोड़ रुपए था। ये फिल्म (JioHotstar) पर उपलब्ध है।