Telugu Director Kodi Ramakrishna Death: प्रसिद्ध तेलुगू डायरेक्टर कोडी रामाकृष्णा का हैदरबाद में एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। फिल्ममेकर रामाकृष्णा तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे। लंबी बीमारी के चलते रामाकृष्णा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कंडीशन काफी क्रिटिकल बताई जा रही थी। आज सुबह तड़के डायरेक्टर रामाकृष्णा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्ममेकर रामाकृष्णन ने तेलुगू सिनेमा में काफी काम किया।

अब तक रामाकृष्णा करीब 100 फिल्मों का निर्माण कर चुके थे। इनमें से कुछ फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट भी साबित हुई थीं। फिल्म अरुणधती के लिए डायरेक्टर याद किए जाते हैं। इस फिल्म में मेन किरदार में अनुष्का शेट्टी और सोनू सूद हैं। रामाकृष्णा ने इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स के साथ काम किया। तेलुगू सिनेमा में रामाकृष्णा ने चिरंजीवी, नागार्जुन और बालाकृष्ण जैसे कलाकारों के साथ काम किया। रामाकृष्णा हर जॉनर की फिल्में बना चुके हैं। डायरेक्टर ने रोमांटिक और कॉमेडी के अलावा हॉरर और साई-फाई फिल्में भी बनाई हैं। डायरेक्टर कोडी रामाकृष्णा के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरी साउथ इंडस्ट्री गमगीन है। ऐसे मे तमिल-तेलुगू सिनेमा के कलाकार डायरेक्टर रामाकृष्णा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

बता दें, रामाकृष्णा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत Ramayya Veedhilo Krishnayya को डायरेक्ट कर की थी। इस फिल्म में एक्टर चिरंजीवी और माधवी मेन रोल में थे। रामाकृष्णा की फिल्म देवी, Devi Puthrudu, अमोरू और अंजी कुछ फिल्में हैं जिन्हें खूब सराहा गया। इन फिल्मों को ऑडियंस के साथ साथ क्रिटिक्स का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कोडी रामाकृष्णा की आखिरी फिल्म एक कन्नड़ फिल्म थी। उन्होंने साल 2016 में फिल्म Nagarahavu का निर्माण किया था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)