Poonam Pandey Death News Hindi: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आ रही है। पूनम के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी मौत की जानकारी दी गई है। उसमें बताया गया कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई है। पूनम की उम्र 32 साल थी और वह किसी न किसी खबर को लेकर सुर्खियों में रहती थीं। उनकी मौत की खबर पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने ‘लॉकअप’ को-कंटेंस्टेंट मुनव्वर फारूकी की Bigg Boss 17 की जीत पर बधाई दी थी। इससे पहले वह एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के साथ भी नजर आई थीं। पूनम पांडे को इतनी गंभीर बीमारी थी, इस बात को जानकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

बाथरूम वीडियो, वर्ल्डकप विवाद: जानें पूनम पांडे कैसे बनीं कॉन्ट्रोवर्सी स्टार

पूनम पांडे की मैनेजर निकिता ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा,”उनकी मौत उनके उत्तर प्रदेश में अपने घर में हुई है।

अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गईं 32 साल की पूनम पांडे

Live Updates
17:50 (IST) 2 Feb 2024
मुनव्वर फारूकी ने कैंसिल किया फैंस के साथ लाइव सेशन

मुनव्वर फारूकी, पूनम पांडे के निधन की खबर से बेहद दुखी हैं। उन्होंने हाल ही में मीडिया से इस बारे में बात की है और बताया कि वह सुबह से इस खबर के बाद से कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। वह आज अपने फैंस के साथ लाइव सेशन करने वाले थे लेकिन अब वह नहीं करेंगे।

15:33 (IST) 2 Feb 2024
शार्दुल पंडित ने लोगों से की आत्मा की शांति के लिए गुजारिश

शार्दुल पंडित जो पूनम पांडे के दोस्त थे उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है कि वो पूनम को लेकर जजमेंट न दें, हो सके तो उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगे।

15:31 (IST) 2 Feb 2024
हेली शाह ने की लड़कियों से गुजारिश

पूनम पांडे की डेथ की खबर पर हेली शाह ने दुख जताते हुए लड़कियों से सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाने को कहा।

14:36 (IST) 2 Feb 2024
कंगना रनौत ने दी श्रद्धांजलि

कंगना रनौत ने पूनम पांडे की मौत पर अफसोस जताया है। बता दें कि पूनम पांडे ने आखिरी बार कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए शो 'लॉकअप' में हिस्सा लिया था।

14:10 (IST) 2 Feb 2024
पूनम पांडे ने दिया था मौत का हिंट

पूनम पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें वह मीडिया से बात करते हुए कह रही थीं कि बहुत जल्द एक बड़ी न्यूज आने वाली है।

13:32 (IST) 2 Feb 2024
पूनम पांडे की मौत पर करणवीर ने जताया दुख

लॉकअप में पूनम पांडे के साथ रह चुके एक्टर करणवीर बोहरा ने उनकी मौत पर हैरानी व्यक्त की है। ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि पूनम पांडे अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

13:22 (IST) 2 Feb 2024
पूनम पांडे की हिम्मत की मिसाल दे रहे लोग

सोशल मीडिया पर यूजर्स पूनम पांडे के वीडियो शेयर कर लिख रहे हैं कि कैंसर से जूझने के बावजूद कभी उनके चेहरे पर तकलीफ नहीं दिखी।

12:44 (IST) 2 Feb 2024
सोशल मीडिया पर हर कोई दे रहा श्रद्धांजलि

बिग बॉस के फैन पेज पर भी पूनम पांडे को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

12:35 (IST) 2 Feb 2024
चार दिन पहले यूं नजर आई थीं पूनम पांडे

एक्ट्रेस पूनम पांडे सोमवार को एक पब्लिक इवेंट में नजर आई थीं। वो एक दम परफेक्ट दिख रही थीं। कोई भी ये मानने को तैयार नहीं है कि पूनम अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

12:33 (IST) 2 Feb 2024
हाल ही में दिव्या अग्रवाल के साथ नजर आई थीं पूनम पांडे

हाल ही में पूनम पांडे, दिव्या अग्रवाल के साथ इवेंट में नजर आई थीं। इस दौरान फैंस को दोनों की दोस्ती साफ देखने को मिली थी।

12:25 (IST) 2 Feb 2024
एक्ट्रेस की मौत से दुखी फैंस

सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के निधन की खबर के कारण शोक की लहर दौड़ गई है। कोई भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा है।

12:23 (IST) 2 Feb 2024
रमेश बाला ने दी श्रद्धांजलि

इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला ने पूनम पांडे के निधन की खबर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

12:22 (IST) 2 Feb 2024
पूनम पांडे की मौत की खबर पर नहीं लोगों को यकीन

सोशल मीडिया पर कोई पूनम पांडे की मौत की खबर जानकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है।

12:21 (IST) 2 Feb 2024
पूनम पांडे को श्रद्धांजलि दे रहे लोग

पूनम पांडे के निधन की खबर से हर कोई हैरान हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।