Happy Birthday Pooja Bedi:एक्ट्रेस पूजा बेदी का 11 मई को जन्मदिन है, वह 53 साल की हो चुकी हैं। वह अपना जीवन बिना शर्तों के जीती हैं। उनकी लव लाइफ काफी ज्यादा सुर्खियों में रही हैं। उनकी लाइफ में एक या दो नहीं बल्कि 5 मर्द आए। किसी के लिए उन्होंने अपना धर्म बदला तो कोई उन्हें रिएलिटी शो के दौरान मिला। आज हम आपको उनकी लव लाइफ से जुड़े किस्सों के बारे में बताने वाले हैं।
प्यार के लिए बदला था नाम
पूजा बेदी ने साल 1992 में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 1992 में उनकी लाइफ में फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला आए और दोनों ने 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। लेकिन शादी करने से पहले पूजा ने अपना नाम बदलकर नूरजहां कर लिया था। कई सालों तक साथ रहने के बाद साल 2003 में दोनों अलग हो गए। दोनों के साथ में दो बच्चे हैं अलाया और ओमार। अलाया भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।
शादीशुदा आदित्य पंचोली को कर चुकी हैं डेट
आदित्य पंचोली और पूजा बेदी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। जब आदित्य और उनकी पत्नी जरीना वहाब के रिश्ते में खटास आई थी उस वक्त वह पूजा के काफी करीब हो गए थे। दोनों अक्सर पूजा के घर पर एक दूसरे के साथ समय बिताया करते थे। दोनों का रिश्ता पूजा की हाउस हेल्प के खुलासे के बाद खत्म हुआ था। पूजा की मेड ने पंचोली पर फिजिकल रिलेशनशिप बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।
डांस शो में हुआ था प्यार
पूजा ने साल 2005 में टीवी के मशहूर डांस शो Jhalak Dikhla Ja में हिस्सा लिया था, जहां हनीफ हिलाल उनके कोरियोग्राफर थे। वहां दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और फिर साल 2006 में दोनों ‘नच बलिए’ में नजर आए। पूजा उम्र में हनीफ से बड़ी थीं, बावजूद इसके दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया। साल 2008 में दोनों ने आपसी समझ से ब्रेकअप कर लिया।
किसी के परिवार को पूजा से थी दिक्कत
जिस व्यक्ति के साथ पूजा विभिन्न असफल रिश्तों के बाद शादी करने और एक नया जीवन शुरू करने के लिए उत्सुक थी, वह थे उनके बॉयफ्रेंड द्विती। वह भुवनेश्वर (उड़ीसा) के रहने वाले थे। दोनों सगाई करने और उसके बाद शादी करना चाहते थे। लेकिन द्विती के परिवार को पूजा का केयरफ्री स्वभाव नहीं पसंद आया और दोनों अलग हो गए।
बिग बॉस में हुआ था प्यार
पूजा बेदी बिग बॉस के पांचवे सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक्टर आकाशदीप भी थे। दोनों को बिग बॉस के घर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। पूजा और आकाश ने अपनी बाजू पर एक दूसरे के नाम का टैटू भी बनवाया था। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते का ऐलान किया था। हालांकि दोनों ने कुछ साल बाद ही ब्रेकअप कर लिया। लेकिन आकाशदीप अब भी पूजा के नाम के टैटू के साथ रह रहे हैं और उनका कहना है कि पूजा उनके जीवन में पॉजिटिविटी लेकर आई हैं। दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं।