Pooja Bedi :आमिर खान के साथ फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने किसिंग सीन दिए थे। इस फिल्म से रातों रात एक्ट्रेस काफी मशहूर हो गई थीं। पूजा बेदी अपनी फिल्मों के अलावा अपने अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में रहा करती थीं। पूजा बेदी का नाम करीब 5 नामी लोगों के साथ जुड़ा। हालांकि अभी भी एक्ट्रेस सिंगल स्टेटस के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। हालांकि पूजा बेदी की बेटी भी है। आलिया फर्नीचरवाला, जिन्होंने अभी सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘जवानी जानेमन’ से डेब्यू किया था। आलिया फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला और पूजा बेदी की बेटी हैं। आइए जानते हैं पूजा बेदी के बारे में:-
आदित्य पंचोली और पूजा बेदी: पूजा बेदी और आदित्य पंचोली के अफेयर के किस्से काफी चर्चाओं में थे। आदित्य की शादी जरीना बहाव से हुई। उसके कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई थी। तभी आदित्य और पूजा बेदी (Pooja Bedi) की दोस्ती हुई। दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए। आदित्य और पूजा इमोशनली कनेक्ट हुए और फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। खबरों के मुताबिक पूजा ने आदित्य से तब नाता तोड़ा जब पूजा को पता चला कि आदित्य ने उन्हें धोखा दिया औऱ उनकी 15 साल की नौकरानी से भी छेड़छाड़ की।
पूजा और फरहान फर्नीचरवाला: इसके बाद पूजा और फरहान फर्नीचरवाला का नाम जुड़ा। दोनों ने 3 साल डेट करने के बाद साल 1994 में ब्याह रचा लिया। फरहान से शादी करने के लिए पूजा ने अपने धर्म का भी परिवर्तन किया। फरहान और पूजा के 2 बच्चे हुए। इसके बाद दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई ऐसे में साल 2003 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक भी ले लिया।
हनीफ हिलाल संग पूजा: साल 2003 में ही पूजा बेदी ने नच बलिए 3 में काम किया। इस शो में पूजा के पार्टनर बने हनीफ हिलाल। वह उनके कोरियोग्राफर भी थे। साल 2008 में दोनों के बीच दूरियां आ गईं औऱ दोनों अलग हो गए। इसके बाद पूजा का विक्रमादित्य और आकाशदीप के साथ भी नाम जुड़ा। विक्रम संग पूजा का अफेयर 18 महीनों तक चला, वहीं आकाश दीप संग उनकी दोस्ती रिएलिटी शो बिग बॉस में हुई थी। शो क 5वें सीजन में दोनों को एक साथ काफी समय साथ गुजारते देखा गया। शो से बाहर आने के बाद दोनों ज्यादा समय तक साथ नहीं रहे। इन दिनों पूजा सिंगल हैं औऱ अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आऐ दिन अपनी और बेटी आलिया की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।