विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मगर उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। ‘द वैक्सीन वॉर’ में कोविड-19 के दौरान की मुश्किलों का दिखाया गया है।

इसके साथ ही डॉक्टर्स और साइंटिस्ट की वैक्सीन बनाने की जंग को दिखाया गया है। इसी बीच फिल्म की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें भारतीय वैज्ञानिक बात करते नजर आ रहे हैं कि पीएम ने कहा कि सिर्फ साइंस से ही कोरोना को हराया जा सकता है। अब इस क्लिप को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

प्रकाश राज ने पीएम पर कसा तंज

दरअसल आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने फिल्म की क्लिप शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि “केवल साइंस से ही इस जंग को जीता जा सकता है। पीएम ने कहा है।”

वीडियो में नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी जो कि फिल्म में भारतीय वैज्ञानिकों की भूमिका निभा रहे हैं। एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं कि पीएम का कहा है कि “यह युद्ध हम सिर्फ साइंस से जीत सकते हैं। आपके पास कई लोग आएंगे टोने और टोटके लेकर, लेकिन आपके सारे निर्णय साइंस पर आधारित होने चाहिए।” अमित मालवीय के ट्वीट पर प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “ये है फिल्म का सार…लेकिन हकीकत में….हमें किसने कहा…घंटा बजाओ…थाली बजाओ…और गाओ…’गो कोरोना गो।” अब प्रकाश राज का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

हालांकि प्रकाश राज को उनके इस ट्वीट के बाद काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि’ इस विलेन को तो चंद्रयान पर तंज कसते हुए देखा है। खाते इस देश का है और भारत के खिलाफ जहग घोलतो हैं। ये तो सचमुच के विलेन बन गए हैं।’ बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, राइमा सेन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।