ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी बेटी अराध्या के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसके चलते ऐश्वर्या राय इन दिनों पेरिस की सैर पर हैं। वहीं अराध्या भी मॉम ऐश्वर्या के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। पिछले दिनों ऐश और अराध्या की आइफिल टॉवर के साथ पिक्चर सामने आई थी। वहीं इस बार अराध्या मॉम ऐश्नर्या के साथ झूले पर झूलती हुई नजर आईं। ऐश्वर्या राय बच्चन को बेटी अराध्या संग पेरिस में काफी वक्त हो गया है। लेकिन मां-बेटी की इस जोड़ी की छुट्टियां खत्म नहीं हुई हैं।

हर दिन ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी अराध्या के साथ कुछ अलग और नया कर रही हैं। यह टाइम दोनों मां बेटी खूब एंज्वॉय कर रहे हैं। बिजी चलने की वजह से काफी लंबे समय के बाद ऐश को बेटी अराध्या संग वक्त गुजारने का मौका मिला है। इसके चलते दोनों मां-बेटी साथ में इस खूबसूरत शहर की खूबसूरती निहारने निकली हैं। कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय की बिटिया आइफिल टॉवर के सामने पोज देती दिखी थीं। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए ऐश ने लिखा था- ‘सेलिब्रेशन’। ऐश-अराध्या डिजनीलैंड में भी मस्ती करने पहुंची थीं। इस बीच ऐश्वर्या ने अपनी बेटी के साथ पेरिस की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में मां बेटी खूब एंज्वॉय करते दिख रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने अराध्या के साथ शेयर की राइडिंग वाली तस्वीर को भी कैप्शन दिया है। ऐश्वर्या लिखती हैं- ‘सुपर फन टाइम विद माय लव’। बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फन्नेखां’ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। अपनी फिल्म को पूरा करने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी अराध्या के साथ मस्ती करने पेरिस निकल पड़ी हैं।