सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से बड़े पर्दे पर फिल्म ‘PETTA’ के जरिए आ रहे हैं। यह फिल्म रजनीकांत की 165वीं फिल्म है। शुक्रवार को रजनीकांत की इस अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक और नाम रिलीज किया गया। पोस्टर में रजनीकांत का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म के पोस्टर में रजनीकांत चर्च के अंदर नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में रजनीकांत बढ़ी दाड़ी के साथ काफी कूल लग रहे हैं।
पोस्टर में रजनीकांत का कैंडेड शॉट है जिसमें वह चर्च में हीरो लुक में फुल स्टाइल के साथ चलते दिख रहे हैं। रजनीकांत ने पोस्टर में ब्लैक शेड शर्ट के साथ श्रग और ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है। यह फिल्म कलानीति मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं। कार्तिक सबराज द्वारा निर्देशित यह फिल्म रजनी स्पेशल एक्शन का फुल डोज होगी। फिल्म में रजनीकांत के साथ एक्ट्रेस सिमरन अपोजिट में होंगी। इसके अलावा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। वहीं फिल्म PETTA में तमिल स्टार विजय सेथुपति और त्रिशा कृष्णन भी हैं।
Rajinikanth. Nawazuddin Siddiqui… First look poster of Rajinikanth's new movie #Petta… Directed by Karthik Subbaraj. pic.twitter.com/oF0bZzoEYE
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 7, 2018
बता दें, इससे पहले रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 के दो पोस्टर्स सामने आए हैं। इन पोस्टर्स के साथ ही फिल्म के टीजर रिलीज की तारीख भी सामने आई है। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 का ऑफीशियल टीजर 13 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है। अक्षय कुमार सं ग रजनीकांत की ये फिल्म 29 नवंबर 2018 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के पोस्टर में रजनी और अक्षय दोनों दिखाई दे रहे हैं। अक्षय इस पोस्टर में मॉन्स्टर बने दिखाई दे रहे हैं।
The wait is over… Teaser on 13 Sept 2018… Two new posters of #2Point0… 29 Nov 2018 release. pic.twitter.com/C5k3XBRKvy
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 7, 2018