Petta Teaser: रजनीकांत की फिल्म पेटा का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में रजनीकांत की एंट्री जबरदस्त है। फिल्म के टीजर में रजनीकांत शानदार अंदाज में चलते दिखाई देते हैं। फैन्स को खास तौर पर रजनी का बैक साइड वाला शॉट बेहद पसंद आ रहा है। वहीं एक जगह रजनीकांत लोगों की भीड़ को कंट्रोल करते नजर भी आते हैं। रजनीकांत फिल्म के टीजर में भड़के हुए लोगों के एक गुट को कंट्रोल करते दिखाई देते हैं। इस दौरान रजनीकांत का टशन जबरदस्त छलकता है। रजनीकांत के इस लुक को देखकर उनकी 90 की फिल्मों का लुक याद आता है। रजनी ने खुद इस टीजर के रिलीज होने से पहले कहा था कि टीजर देख सबको उनका पुराना लुक याद आ सकता है।
रजनीतांक के इस टीजर को देख फैन्स रिएक्ट करना भी शुरू कर चुके हैं। रजनी की फिल्म का ये ट्रेलर खास दिन पर रिलीज किया गया है। आज रजनीकांत का जन्मदिन है। ऐसे में रजनीकांत की फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। रजनीकांत को फैन्स जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनका ये टीजर देख रहे हैं। यूट्यूब पर इस टीजर को देखने के बाद फैन्स रजनीकांत की वाहवाही कर रहे हैं। यहां देखें रजनी की फिल्म का टीजर:-
बताते चलें कार्तिक सुबराज के डायरेक्शन में बनी रजनीकांत की इस फिल्म को प्रोड्यूस कलानीति मारन ने किया है। 9 दिसंबर को रजनीकांत की इस फिल्म का ऑडियो लॉन्च किया गया था। फैन्स को रजनीकांत की फिल्म के टीजर का काफी समय से इंतजार था। अब जाकर इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। कुछ वक्त पहले ही रजनीकांत अपने फैन्स के लिए 2.0 लाए। इस फिल्म में रजनी के साथ अक्षय कुमार भी हैं। फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म सिनेमाघरों में जमकर टिकी हुई है।