‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनास के साथ सगाई कर अपने फैंस के साथ ही साथ पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया है। प्रियंका पिछले कुछ समय से सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप में होने को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो महीने एक दूसरे को ड़ेट करने के बाद प्रियंका ने निक से सगाई कर ली है। जहां प्रियंका ने अपने जीवन के एक अहम पड़ाव की शुरूआत कर ली है, वही सलमान खान उनसे नाराज़ चल रहे हैं।
दरअसल प्रियंका सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म भारत का हिस्सा थीं और वे इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाली थी लेकिन उन्होंने ऐन मौके पर उन्होंने अपनी सगाई का ऐलान कर दिया और फिल्म से हटने का फैसला ले लिया। भारत फिल्म के डायरेक्टर अली जफर ने प्रियंका को इस मौके पर ट्वीट कर बधाई भी दी लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान प्रियंका से काफी नाराज़ है और माना जा रहा है कि वे फिर कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन भी निक जोनास के साथ मनाया था। इस दौरान उन्होंने और निक ने एक दूसरे से रिंग एक्सचेंज की। माना जा रहा है कि निक इस रिश्ते को लेकर बेहद सीरियस हैं। निक और प्रियंका की सगाई की खबर आते ही ट्वीटर पर हडकंप मच गया और लोगों ने कई मज़ेदार ट्वीट्स भी किए।
If Priyanka chopra and Nick Jonas don’t dance to desi girl at their wedding throw the whole thing away
— A (@archuud2) July 27, 2018
Priyanka to Nick Jonas right now pic.twitter.com/bP3BDkXS3X
— Samhitha (@samhitha_reddy1) July 27, 2018
Nick Jonas preparing to get married to Priyanka Chopra pic.twitter.com/gaHL2XdoJm
— Bade Chote (@badechote) July 27, 2018
.@nickjonas sambhalke rakhna bitiya ko, heera hai heera
— Tanmay Bhat (@thetanmay) July 27, 2018
गौरतलब है कि कई डिनर डेट्स के बाद निक जोनास, प्रियंका के साथ भारत आए थे। निक ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से भी मुलाकात की थी। मधु ने इस मुलाकात के बारे में कहा था कि उन्हें निक के साथ ज़्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला। पिछले साल मेट गाला के अवसर पर प्रियंका और निक एक साथ पहुंचे थे। प्रियंका और निक. दोनों ने ही उस दिन राल्फ लॉरेन के डिज़ाइनर कपड़े पहने थे, यही कारण था कि दोनों ने साथ में मेट गाला 2017 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद ही प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई थी।