Pawan Singh New Song, Bhojpuri Song: लॉकडाउन के बीच भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक और गाना रिलीज हो गया है। पवन सिंह के नए गाने का नाम है मेहरी चल गईल मईका (Mehari Chal Gail Maika)। ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ और ‘ये लड़की सही है’ गाने के बाद ये पवन सिंह के इस गाने को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। फिलहाल इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया है लेकिन इस गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ऐसा लगता है कि जल्द ही इस गाने का वीडियो भी रिलीज कर दिया जाएगा।
इस गाने को SRK म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। मेहरी चल गईल मईका (Mehari Chal Gail Maika) गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। गाने का संगीत काफी शानदार है जो कि आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में संगीत साजन मिश्रा और आजाद सिंह ने दिया है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ ही घंटों में इस गाने को 6 लाख से अधिक बार सिर्फ यूट्यूब पर ही देखा जा चुका है। वहीं इस गाने को 29 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
हाल ही में पवन सिंह के एक और गाने की यूट्यूब पर काफी धूम थी। पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था। पवन सिंह के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था और उनपर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी।
पवन सिंह लॉकडाउन के बीच एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर चुके हैं। पवन सिंह का एक और गाना ‘तोप ल जवनिया ओढ़निया से’ जो कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ था उसे भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि महज रिलीज के 1 दिन के भीतर ही इसे 15 लाख से अधिक बार सुना गया और काफी प्यार मिला।