Lehenga Lehak Jaayi: होली का मौका हो तो भोजपुरी गाने खूब ट्रेंड में रहते हैं, इस मौके पर लोग भोजपुरी गाने बजाकर होली का जश्न मनाते हैं। अब फिर से होली का मौसम आ रहा है तो ऐसे में भोजपुरी गाने फिर से ट्रेंड में आ गए हैं। पवन सिंह का भोजपुरी गाने ‘लहंगा लहक जाई’ कुछ महीनों पहले रिलीज हुआ था, इस गाने में उनके साथ हरियाणवी डांसर सपना चौधरी नजर आई थीं। पहली बार सपना चौधरी किसी भोजपुरी गाने में नजर आई थीं और गाना सुपरहिट हुआ था।
हाल ही में इस गाने पर तंजानिया के भाई बहन किली पॉल, नीमा पॉल ने भी डांस किया था जिसके बाद उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। लोगों ने तो उन्हें भारत आकर एक्टिंग करने की सलाह भी दे डाली थी।
लहंगा लहक जाई गाने के बारे में
इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। वहीं गाने के लिरिक्स धीरज बबूआन ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने को दीपेश गोयल ने डायरेक्ट किया है। यह गाना यूट्यूब चैनल
VYRL Bhojpuri पर रिलीज किया गया है। इस गाने को ढाई करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यहां देखए गाना
पवन सिंह के गाने
पवन सिंह भोजपुरी के मशहूर सिंगर, एक्टर, म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं। पवन सिंह का गाना ‘लगावेलू लिपिस्टिक’ खूब वायरल हुआ था। जो आज भी खूब सुना जाता है। पवन सिंह ने कई मशहूर फिल्मों में भी काम किया है।
सपना चौधरी के बारे में
सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर हैं, स्टेज पर डांस करके सपना ने अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली। इसके बाद बिग बॉस के घर में जाकर सपना ने काफी पॉपुलैरिटी बटोरी। बिग बॉस से बाहर आने के बाद सपना ने अपना मेकओवर कर लिया।