Pawan Singh New Bhojpuri Song Jaagi Ae Baba Bolbam Song: सावन का पावन महीना है और हर तरफ बोल बम की धूम है। ऐसे में भोजपुरी के कई गाने भी रिलीज हो रहे हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू और समर सिंह जैसे सितारों के नए भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं और इन गानों को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है।

इसी बीच पवन सिंह का पिछले साल सावन में रिलीज हुआ गाना वायरल हो रहा है। ‘जागी ए बाबा’ गाना यूट्यूब चैनल JP Star Pictures Bhojpuri पर रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक 23 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

गाने में न सिर्फ पवन सिंह एक्टिंग करते दिखे हैं बल्कि ये गाना भी उन्होंने खुद गाया है। उनके साथ शिवानी सिंह ने भी गाने को आवाज दी है। गाने को लिखा है रौशन सिंह विश्वास ने। गाने का म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है।

‘सावने में जा तानी देवघर’, खेसारी लाल के भोजपुरी सावन गीत ने फिर से मचाई धूम, नई हीरोइन संग छा गए ट्रेंडिंग स्टार

गाने में पवन सिंह के साथ ईशानी घोष लीड रोल में हैं। गाने का निर्देशन जहां दीपांश सिंह ने किया है वहीं कोरियोग्राफी विक्रम राजपूत की है।

‘देवघर के राजा’, रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया पवन सिंह का भोजपुरी सावन सॉन्ग, गूंज उठा ‘हर हर महादेव’

यहां देखें पूरा गाना