भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की गायिकी के फैन ना केवल भोजपुरिया दर्शक बल्कि विदेशों में भी हैं और भोजपुरी के कई स्टार्स हैं, जो उन्हें अपना आइडल मानते हैं। वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं। वो इंडस्ट्री के एकमात्र ऐसे कलाकार रहे हैं, जिनके गाने विदेशों तक में बजते रहे हैं। वैसे तो उनका कोई भी गाना आता है तो झटपट वायरल हो जाता है। ऐसे में अब उनका एक और वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसने बवाल ही मचा दिया है। इसे रिलीज होने के एक ही दिन में मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं। गाने का टाइटल ‘गोदी मे लेके’ (Godi Me Leke) है।
भोजपुरी गाना ‘गोदी मे लेके’ (Godi Me Leke) के वीडियो को जीएमजे ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन-भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस क्वीन शालिनी ने गजब परफॉर्मेंस दी है। पवन सिंह के 2023 के बेहतरीन गानों में से एक है। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी गजब की अदाएं और डांस मूव्स दिखाए हैं, जिसे देखकर हर कोई दीवाना हो जाएगा। शरारे में शालिनी के लटके-झटकों पर खुद पावरस्टार फिदा नजर आ रहे हैं। वो उनके साथ रोमांस का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। दोनों ही कलाकारों के बीच की कैमिस्ट्री तो फैंस का दिल ही जीत रही है। वीडियो को रिलीज हुए अभी एक ही दिन का वक्त हुआ है और वो इसे एक ही दिन में पांच मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं साथ ही दो लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं।
गाना ‘गोदी मे लेके’ (Godi Me Leke) की मेकिंग की बात की जाए तो इसे पवन सिंह ने गाया है और उनका साथ ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने दिया है। दोनों की आवाज में गाना बेहद ही प्यारा लग रहा है। इसका म्युजिक कमाल का है, जिस पर हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाएगा। वीडियो को पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी यादव और बिक्की सिंह पर फिल्माया गया है। इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं। वीडियो का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है। कोरिया ग्राफर असलम खान हैं।
इसके अलावा अगर पवन सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही म्यूजिक वीडियो ‘आरा के हवेली’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे दिखाई देंगी। इसका फर्स्ट पोस्टर भी पवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें उनका एकदम ही धांसू लुक देखने के लिए मिल रहा है। निधन के बाद एक्ट्रेस का ये पहला म्यूजिक वीडियो है, जो रिलीज होगा। इससे पहले पवन और आकांक्षा को ‘आरा कभी हारा नहीं’ में देखा गया था।